Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था देखी:कई थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर शांति बनाए रखने की अपील की

    2 hours ago

    1

    0

    पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने होली पर्व के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य शांति, सुरक्षा और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। इस दौरान, पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आमजन से संवाद किया। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। एसपी वर्मा ने अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता व मुस्तैदी से कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी नजर रखने के लिए भी कहा गया। भ्रमण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समस्त जनपदवासियों को सुरक्षित एवं मंगलमय होली की बधाई भी दी। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों के बीच जाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दिया और मिष्ठान भी खिलाएं
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली खेलते 12 वर्षीय बच्चे पर चाकू से हमला:रायबरेली के गोकुलपुर गांव में हुई वारदात, जिला अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    बहराइच में धूमधाम से मनी होली:सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी बधाई, लोगों ने जमकर उड़ाया अबीर गुलाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment