Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली खेलते 12 वर्षीय बच्चे पर चाकू से हमला:रायबरेली के गोकुलपुर गांव में हुई वारदात, जिला अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में होली के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चे पर चाकू से हमला किया गया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बालक की पहचान सत्येंद्र के पुत्र सार्थक (उम्र 12 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, यह घटना 4 मार्च, बुधवार को उस समय हुई जब सार्थक अपने घर के सामने अन्य बच्चों के साथ होली खेल रहा था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद करते हुए अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में सार्थक को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद घायल बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल बालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रायबरेली में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर दाऊद हुसैन ने बताया कि बच्चे को चाकू से चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक चिकित्सकीय जांच तथा उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों ने तीन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। होली जैसे पर्व पर हुई इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी:होली खेलने जा रहे एक युवक की मौत, दूसरा घायल; पिकअप चालक फरार
    Next Article
    सोनभद्र में एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था देखी:कई थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर शांति बनाए रखने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment