Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 4मजदूरों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद:पनकी फैक्ट्री में तीन महीने पहले दम घुटने से हुई थी चारों की मौत

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में तीन माह पूर्व दम घुटने से जान गंवाने वाले देवरिया के चार मजदूरों के आश्रितों को सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जाएगी। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की पहल पर मृतकों के परिजनों को यह आर्थिक मदद स्वीकृत की गई है। उन्होंने घटना के बाद परिजनों से मुलाकात कर सहायता दिलाने का आश्वासन दिया था। चारों मृतक देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम तवक्कलपुर निवासी थे। इनमें अमित बरनवाल (32), राहुल सिंह (23), संजीव उर्फ संजू सिंह (22) और दाऊद अंसारी (28) शामिल थे। ये सभी पनकी थाना क्षेत्र स्थित साइट नंबर-2 बी पर निर्माणाधीन ऑयल सीड्स फैक्ट्री में मजदूरी कर रहे थे। ठंड से बचने को जलाई अंगीठी, बंद कमरे में भर गया धुआं घटना 19 नवंबर की रात की है। भोजन के बाद चारों युवक ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए। दरवाजे और खिड़कियां बंद होने के कारण कमरे में धुआं भर गया, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। सुबह दरवाजा तोड़ने पर चला घटना का पता अगली सुबह सहकर्मियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो चारों युवक मृत अवस्था में मिले। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण दम घुटना पाया गया। गांव पहुंचते ही छा गया मातम जब चारों के शव उनके गांव तवक्कलपुर पहुंचे, तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की गंभीरता को देखते हुए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रशासन बोला- औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा प्रशासन ने कहा है कि औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। अब चारों मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मकान मालिक ने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म:कासगंज में झाड़ू लगवाने के बहाने बुलाया, आरोपी हिरासत में
    Next Article
    गोरखपुर में राप्ती नदी में डूबकर मासूम की मौत:36 घंटे बाद शव बरामद, परिजन बोलें - मारकर नदी में फेंकी बॉडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment