Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में राप्ती नदी में डूबकर मासूम की मौत:36 घंटे बाद शव बरामद, परिजन बोलें - मारकर नदी में फेंकी बॉडी

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 36 घंटे से लापता मासूम का शव राप्ती नदी से बरामद किया गया है। बच्चा रविवार शाम से लापता था। सोमवार को कई घंटे तक एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह नदी में शव उतराता देख इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। चौकी इंचार्ज विकास मिश्रा ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहले 2 तस्वीरें... पूरा मामला समझिए… मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र स्थित तुर्कवालिया ग्राम सभा का है। मृतक मासूम की पहचान रौनक यादव पिता अमरजीत यादव (6) के रूप में हुई है। रौनक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ता था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था, दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। रविवार शाम अपने तीन दोस्तों के साथ नदी किनारे बरगद के पेड़ के पास खेल रहा था। तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। अन्य बच्चे तो घर लौट आए थे, लेकिन रौनक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। मासूम रौनक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। आज ग्रामीणों ने उसी स्थान के पास से शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। अमरजीत यादव सदमे में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 36 घंटे से लापता 6 वर्षीय रौनक यादव का शव आज राप्ती नदी से बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन घटना के बाद से ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। एसडीआरएफ की टीम द्वारा कल पूरे दिन नदी और आसपास के इलाकों में सघन छानबीन की गई थी, लेकिन तब रौनक का कोई पता नहीं चला था। SDRF टीम के दरोगा अभिषेक सिंह ने बताया था कि अभी तक एक-दो किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। ग्राम प्रधान हरिकेश उर्फ साथी यादव ने कहा कि प्रशासन बहुत ही गंभीरता से कार्य कर रही है। ग्रामीण भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं। हत्या की आशंका इस मामले में घरवालों ने हत्या की गंभीर आशंका जताई है। उनका तर्क है कि जब कल दिनभर एसडीआरएफ की टीम ने वहां खोजबीन की थी और शव नहीं मिला। आज अचानक उसी जगह शव कैसे मिल गया। ग्रामीणों को संदेह है कि बच्चे को मारकर बाद में नदी में फेंका गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज विकास मिश्रा भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी इंचार्ज जंगल कौड़िया, विकास मिश्रा ने बताया - बच्चे की हत्या हुई है या वह अपने आप डूब कर मरा है, इसकी सही और पुख्ता जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 4मजदूरों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद:पनकी फैक्ट्री में तीन महीने पहले दम घुटने से हुई थी चारों की मौत
    Next Article
    शोएब अख्तर बोले-भारतीय गेंदबाजों में मार्शल जैसा खौफ नहीं:साउथ अफ्रीका के खिलाफ पंड्या-दुबे बेअसर रहे; कुलदीप मैच विनर, उन्हें खिलाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment