Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में भीषण सड़क हादसा, इंजीनियर की मौत:अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, चार दोस्त गंभीर घायल

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान बिहार के सिवान जिले के असांव थाना क्षेत्र के काशीला गांव निवासी 28 वर्षीय इंजीनियर नितिन कुमार सिंह पुत्र मनोज सिंह के रूप में हुई है। नितिन अपने दोस्तों के साथ कार से देवरिया आ रहे थे। बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर के पास महुवई गांव स्थित पटेल चौराहे के समीप उनकी कार की अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और एक गड्ढे में जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चिकित्सकों ने नितिन कुमार सिंह की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अन्य घायलों की पहचान विक्की सिंह, गोलू मिश्रा और सिक्की मिश्रा के रूप में हुई है, जिनका इलाज अभी जारी है। नितिन सिंह का विवाह एक वर्ष पूर्व पूजा सिंह से हुआ था और उनकी एक छोटी बेटी भी है। नितिन की मृत्यु की सूचना मिलने पर परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में नर्सिंग, फिजियोथेरेपी का तरीका बताया:एक्सपर्ट बोले- ग्रामीण युवाओं को कौशल से जोड़कर स्वरोजगार दिलाना उद्देश्य
    Next Article
    100 दिवसीय अभियान में बाल विवाह पर पुलिस का फोकस:बाल विवाह पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की मुहिम, गांव-गांव पहुंची AHT टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment