Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में बुजुर्ग ने दारोगा की कॉलर पकड़ी, VIDEO:पुलिस चौकी से सटी जमीन को लेकर विवाद, ईंट उठाकर मारने की कोशिश

    13 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र स्थित चकरा गोसाई पुलिस चौकी से सटी भूमि को लेकर रविवार दोपहर विवाद हो गया। जमीन के स्वामित्व और सीमांकन को लेकर पुलिसकर्मियों और भूमि स्वामी के बीच कहासुनी धक्का-मुक्की में बदल गई। मईल थाना क्षेत्र के चकरा गोसाई गांव निवासी दीनानाथ तिवारी का पुलिस चौकी और पंचायत भवन से सटे भूखंड को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर वह अपने घर के पास मजदूरों से सफाई कार्य करा रहे थे। इसी दौरान चौकी पर तैनात दरोगा और सिपाही मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई, निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई और एक दरोगा तथा वृद्ध दीनानाथ तिवारी के बीच धक्का-मुक्की हो गई। वीडियो में वृद्ध को दरोगा का कॉलर पकड़ते और ईंट उठाते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य पुलिसकर्मी ईंट छीनते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में अन्य पुलिसकर्मी बीच-बचाव कर माहौल शांत कराने का प्रयास करते दिख रहे हैं। हंगामा बढ़ता देख वृद्ध के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर मईल थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। प्रभारी थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि दीवार गिरने को लेकर गलतफहमी के कारण यह विवाद हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल, पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RSS जिला संपर्क प्रमुख के पिता का निधन:संभल के बबराला में शोक, कल राजघाट गंगा पर अंतिम संस्कार होगा
    Next Article
    गन्ने से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भिड़ंत, किसान की मौत:बुलंदशहर में जाडौल चौकी से 50 मीटर दूर हुआ हादसा, एक घायल; चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment