Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में डीएम का राशन दुकान पर औचक निरीक्षण किया:स्टॉक पंजिका अपडेट न मिलने पर नाराजगी जताई, कोटेदार को चेतावनी दी

    12 hours ago

    1

    0

    देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार शाम मेहरौना स्थित सरकारी राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक पंजिका अद्यतन नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और कोटेदार को नियमित रूप से अभिलेख अपडेट रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टॉक पंजिका का अवलोकन किया और दुकान पर मौजूद उपभोक्ताओं से खाद्यान्न वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में और समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए, तथा वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता न हो। डीएम ने दुकान पर उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन की भी जांच कराई। उन्होंने गेहूं के एक बोरे का वजन कराकर सत्यापन किया, जो निर्धारित मानक के अनुरूप सही पाया गया। मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी को बताया कि उन्हें समय पर और निर्धारित मात्रा में राशन मिल रहा है। इसके बाद डीएम ने वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और सभी अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही स्थापना दिवस मनाया गया:कांग्रेस ने पंडित श्यामधर मिश्रा को किया नमन, सदस्य सम्मानित
    Next Article
    सोनभद्र में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत:मानसून की दस्तक, किसानों के लिए फायदेमंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment