Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में गर्मी से स्कूलों का समय बदला:सुबह 7.30 से 12.30 बजे तक चलेंगी कक्षाएं, डीएम ने जारी किए आदेश

    23 hours ago

    1

    0

    देवरिया में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन कर दिया है। नए आदेश के अनुसार, अब जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय सुबह 7:30 बजे से संचालित होंगे और दोपहर 12:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि उन्हें तेज धूप और लू के हानिकारक प्रभावों से बचाया जा सके। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि वर्तमान में तापमान लगातार बढ़ रहा है और दोपहर के समय लू का प्रकोप तेज हो जाता है। ऐसे में छोटे बच्चों के लिए स्कूल आने-जाने में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ जाते हैं, जिसके चलते यह समय परिवर्तन आवश्यक हो गया था। यह आदेश जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE तथा हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएनजी कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान:हरदोई में कार जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
    Next Article
    अयोध्या साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:2 दिन में 8.35 लाख रुपए लौटाए, डिजिटल अरेस्ट से ठगे गए पैसे भी रिकवर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment