Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में घने कोहरे की चादर, 100-मीटर रह गई दृश्यता:थमी वाहनों की रफ्तार, 14 डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम तापमान

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में मंगलवार सुबह शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घना कोहरा छाया रहा। सुबह सात बजे दृश्यता घटकर करीब 100 मीटर रह गई। सड़कों पर वाहन चालक हेडलाइट और डिपर जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। कोहरे और ठंड के कारण सुबह की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या घटी कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। पार्कों और सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग भी आम दिनों के मुकाबले कम दिखाई दिए। ग्रामीण इलाकों में भी कोहरे के चलते वाहन चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान मंगलवार सुबह सात बजे जिले का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के अनुमान के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। AQI 177 दर्ज जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 177 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। मौसम में बदलाव के कारण सुबह और शाम लोगों को ठंड महसूस होने लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में बढ़ गई सुबह-शाम की ठंड:धुंध से हुई दिन की शुरुआत, दोपहर में बढ़ेगा तापमान
    Next Article
    आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संशोधित सूची जारी:375 आपत्तियों के बाद 10 स्कूल सूची से हटे, जिले में अब 156 केंद्र, 21 तक फिर मांगी आपत्तियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment