Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित:वाहन चालकों को परेशानी, तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में बुधवार सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और यातायात व्यवस्था धीमी हो गई। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता इतनी कम हो गई थी कि वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से अधिक समय लगा। इस घने कोहरे का सबसे अधिक असर मरीजों और उनके परिजनों पर पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों से जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज के लिए आने वाले लोगों को रास्ते में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि कुछ दिन पहले यह 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम में आए इस बदलाव से ठंडक बढ़ गई है। कुछ दिन पहले तक गर्मी का असर महसूस हो रहा था, लेकिन अब कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण मौसम फिर से ठंडा हो गया है। सुबह के समय लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम विशेषज्ञ हरगोविंद राव ने बताया कि वातावरण में नमी बढ़ने के कारण कोहरे की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में अग्निवीर भर्ती आज से शुरू:जाट रेजिमेंट के मैदान पर 10 हजार युवाओं का जमावड़ा, 1600 मीटर की करनी होगी दौड़
    Next Article
    धुरंधर 2 से क्लैश का इंडस्ट्री में डर:टॉक्सिक के बाद अदिवी शेष की डकैत की भी रिलीज टली, 19 मार्च की जगह 10 अप्रैल को आएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment