Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में किशोर से जबरन खून निकालने की अफवाह:नाबालिगों से रक्त लेने पर ब्लड बैंक कर्मचारियों पर केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में किशोर का अपहरण कर जबरन खून निकालने की चर्चा के बीच पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार जबरदस्ती खून निकालने की बात अफवाह साबित हुई है। हालांकि नाबालिगों से खून लेने के मामले में ब्लड बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शहर में यह अफवाह तेजी से फैल गई थी कि कुछ नशेड़ियों ने एक किशोर का अपहरण कर असलहे के बल पर ब्लड बैंक में ले जाकर उससे दो यूनिट खून निकलवा लिया। सिविल लाइंस रोड की एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसके बेटे को अगवा कर ब्लड बैंक ले जाया गया और जबरन खून निकाला गया। इसी तरह उमानगर के एक व्यक्ति ने भी शिकायत की थी कि 10 मार्च को महिला डिग्री कॉलेज के पास कुछ युवकों ने उनके 15 वर्षीय बेटे से दो हजार रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर उससे खून देने की बात कही गई थी। इन शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि संबंधित लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य साक्ष्यों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि लड़कों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इसी विवाद के चलते एक पक्ष ने जबरदस्ती खून निकालने की अफवाह फैला दी। पुलिस के अनुसार जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित युवक स्वेच्छा से ब्लड बैंक में रक्तदान करने गए थे। हालांकि नाबालिगों से खून लेने का मामला सामने आने के बाद ब्लड बैंक कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हुए हैं। इस संबंध में ब्लड बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजा है, जिसमें सभी ब्लड बैंकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि नाबालिग बच्चों से रक्तदान न कराया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 5855 लोगों की कटी बिजली:गुस्साए लोगों ने जमकर किया हंगामा, बिल जमा होने के बाद भी कनेक्शन नहीं जुड़ा
    Next Article
    एसआई-भर्ती परीक्षा में भाई का एग्जाम देने आया युवक गिरफ्तार:बदायूं में बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया आरोपी, आधार कार्ड पर लगी फोटो फर्जी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment