Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में मकान सूचीकरण शुरू:जनगणना 2027 का पहला चरण, प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी

    17 hours ago

    1

    0

    देवरिया में जनगणना 2027 के पहले चरण का मकान सूचीकरण और गणना कार्य शुरू हो गया है। सलेमपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों में फील्ड ट्रेनर और सुपरवाइजर अपनी टीमों के साथ यह कार्य कर रहे हैं। इसमें हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) का सीमांकन, नजरी नक्शा तैयार करना और भवनों की क्रमवार नंबरिंग शामिल है। फील्ड ट्रेनर और सुपरवाइजर डॉ. गोविंद मिश्रा, शिशिर राय, अरविंद कश्यप, मयंक पांडेय, जावेद अंसारी, मुकेश यादव और कन्हैया ने प्रगणकों के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य का शुभारंभ किया। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती तीन दिनों में सीमांकन और नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, ताकि आगे का सर्वे व्यवस्थित ढंग से हो सके। 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर 34 बिंदुओं पर आधारित जानकारी जुटाएंगे। यह सभी आंकड़े एचएलओ मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल रूप से दर्ज किए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को पूरी तरह तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाया जा रहा है। जनगणना कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। यहां सुपरवाइजर और प्रगणक अपनी समस्याएं बता सकेंगे, जिनका तुरंत समाधान किया जाएगा। इस बीच, प्रशासन ने जनगणना के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से लोगों को सावधान रहने की अपील की है। लार ब्लॉक के उकिना गांव में फील्ड ट्रेनर एवं सुपरवाइजर शिशिर राय ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि जनगणना के दौरान कोई ओटीपी या फोन पर व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती है। उन्होंने लोगों से आधार या मोबाइल संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को देने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में दो मकानों पर चला बुलडोजर:राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने कार्रवाई पर उठाए सवाल, अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    अयोध्या में पत्रकार समेत 11 पर केस दर्ज:अधिशासी अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन मामले में पुलिस जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment