Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में पुरवा चौराहा का नाम बदलने की मांग:विश्व हिन्दू महासंघ ने वंदे मातरम् चौक के लिए भेजा प्रस्ताव

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में पुरवा चौराहे का नाम बदलकर "वंदे मातरम् चौक" रखने की मांग की गई है। विश्व हिन्दू महासंघ ने इस संबंध में प्रदेश सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव संगठन के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में तैयार किया गया। इसे नगर पालिका अध्यक्षा अलका सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए भेजा गया है। संगठन के वक्ताओं ने कहा कि "वंदे मातरम्" सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस उद्घोष ने स्वतंत्रता सेनानियों में साहस और बलिदान की भावना जगाई और आज भी यह देशवासियों को एकता व समर्पण के लिए प्रेरित करता है। पदाधिकारियों के अनुसार, पुरवा चौराहे का नाम "वंदे मातरम् चौक" रखने से जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना और मजबूत होगी। इससे नई पीढ़ी को देश के महान बलिदानों से प्रेरणा मिलेगी। संगठन ने प्रस्तावित स्थल को शहीदों के चित्रों, तिरंगा ध्वज, भारत माता की प्रतिमा और "वंदे मातरम्" गीत की पट्टिका से सुसज्जित करने की भी योजना बनाई है। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री नीरज शाही, मंडल प्रभारी बृजेश कुमार तिवारी, जिला मंत्री गिरिजेश तिवारी, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव और मीडिया प्रभारी पुण्यप्रकाश पाण्डेय सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन से इस प्रस्ताव पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CBSE रिजल्ट में चमके गोरखपुर के स्टूडेंट्स:99 परसेंट के साथ द पिलर्स पब्लिक की अन्वेषा सिंह बनी सिटी टॉपर
    Next Article
    डिवाइडर से टकराई बाइक, फूफा-भतीजे सहित 3 की मौत:कानपुर में जागरण से लौट रहे थे 4 लोग; झपकी आने से हादसा, बच्ची गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment