Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CBSE रिजल्ट में चमके गोरखपुर के स्टूडेंट्स:99 परसेंट के साथ द पिलर्स पब्लिक की अन्वेषा सिंह बनी सिटी टॉपर

    2 hours ago

    1

    0

    सीबीएसई बोर्ड की ओर कल क्लास 10 का रिजल्ट जारी किया गया। जिसमें गोरखपुर के तमाम स्कूलों के बच्चों ने शानदर प्रदर्शन किया है। 99 पर्सेंट के साथ द पिलर्स पब्लिक की अन्वेषा सिंह ने सिटी टॉपर बनी। वहीं संस्कृति पब्लिक स्कूल की वंगाला आशा प्रमिला ने 98 परसेंट लाकर शहर का मान बढ़ाया है। साथ ही जीडी गोयनका के सार्थक केडिया ने 97.8 परसेंट के साथ स्कूल टॉप किया। वहीं आरपीएम अकेडमी में समर सिंह भी 97.6 परसेंट हासिल कर स्कूल टॉपर बने। इसके अलावा शहर के सैकड़ों स्टूडेंट्स ने 90 परसेंट से अधिक मार्क्स लाएं हैं। रिजल्ट के बाद तमाम स्कूलों में सेलिब्रेशन किया गया। टॉपर स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। 98 परसेंट के साथ आशा प्रमीला ने स्कूल टॉप किया संस्कृति पब्लिक स्कूल, दिव्यनगर रानीडीहा के छात्रों ने 10वीं की परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। मेरिट सूची में वंगाला आशा प्रमीला 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, अभिनीत सिंह ने 96.6 प्रतिशत के साथ दूसरा और अभिनव सिंह ने 96.2 प्रतिशत लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि अन्य स्टूडेंट्स में शैवी पांडेय ने 96, देव श्रीवास्तव और सविता कुमारी ने 95.4, नम्रता ने 95, ओम नारायण शर्मा और दीपक कुमार ने 94.8 और दिवाकर यादव ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रबंधक संजय जायसवाल ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञान्ति सिंह ने इसे मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। आरपीएम के समर सिंह 97.6% हासिल कर स्कूल टॉपर बने वहीं आरपीएम एकेडमी के समर सिंह ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वाधिक अंक हासिल किए और संस्थान का मान बढ़ाया। परिणाम में 33 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक और 140 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। परिणाम जारी होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। सिक्टौर के पिलर्स के छात्रों का शानदार प्रदर्शन 10वीं के परिणाम में द पिलर्स, सिक्टौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। मेधावी छात्रों में आरोही ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि सिद्धार्थ ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। हर्षिता 95.4, श्रेया 95, आर्या 94.6, प्रखर श्रीवास्तव 94.6, शिखर 94.6 और श्रीजल 94.4 प्रतिशत ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। आत्मदीप में आर्या पांडेय टॉपर आत्मदीप स्कूल से आर्या पांडेय ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। इनके अलावा आशीष 95.4, यशवर्धन 95.2, ओजस 95.2, शारदेंदु 94.4, साक्षी 93.2 सहित कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। निदेशक संकर्षण त्रिपाठी ने छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को सफलता का आधार बताया। प्रधानाचार्य मधु वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सिविल लाइंस पिलर्स की अन्वेषा 99 प्रतिशत के साथ बनीं टॉपर सिविल लाइंस स्थित द पिलर्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा अन्वेषा सिंह ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। अन्य मेधावी छात्रों में सिद्धांत श्रीवास्तव 97.4, अभय शंकर सिंह 97.2, रुद्रांश शुक्ल 97, शुभ्रिका राज 96.6, मोहित रामरायका 96.6, शगुन सिंह 96.4, अनमोल कुमार पांडेय 96.2, अदिति दुबे 96.2, आदित्य पांडेय 96.2, माधव पाठक 96, अमितांशी राय 95.8, कुमार कार्तिकेय 95.8, सौरवी उपाध्याय 95.6 शामिल रहे। विद्यालय के प्रबंधक आरपी शाही, मेंटोर डॉ. कीर्ति शाही, सह प्रबंधक ईशान राणा और महिमा राणा, प्रधानाचार्य रविकांत शुक्ल और उषा बरतारिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। जीडी गोयनका के छात्रों ने लहराया परचम जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों में टॉप प्रदर्शन करने वालों में सार्थक केडिया ने 97.8 प्रतिशत, शिवांगी 96.6 प्रतिशत, वर्षिता मणि 96.4 प्रतिशत, आयुष श्रीवास्तव 96.2 प्रतिशत और प्रिया केडिया ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय में खुशी का माहौल रहा और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन का परिणाम है। डीपीएस के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन डीपीएस के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने इस शत प्रतिशत परिणाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इससे विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उच्च शैक्षणिक प्रदर्शन का परिचय दिया। विद्यालय के प्रमुख विद्यार्थियों में अभिनव, आयुष्मान, काश्वी संजना, रितेश, शिवम, नमन कौस्तुभ, अर्थव, श्रेय, अनूप, अंजली, हिंदी और सोशल साइंस में विशेष रूप से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र शामिल रहे। जीपीएस में प्रत्युष शुक्ला का शानदार प्रदर्शन गोरखपुर पब्लिक स्कूल, रानीबाग, रसूलपुर ढाला के छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। कुल 15 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। परीक्षा परिणाम में प्रत्युष शुक्ला ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। उनके बाद नव्या यादव ने 96.7, यशस्वी मौर्य 93, अंशिका त्रिपाठी 92.5, विज्जवल ओझा 92.4, अंकित यादव 91.4, राज मल्ल 91.2, संदीप चौधरी 90.6, पाषी साहनी 90.2, अर्पिता संतोष 90.2, शिवांश शुक्ला 90 और आकांक्षा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और विद्यालय की निदेशक चारू चौधरी ने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेंट्रल एकेडमी के छात्रों का शत प्रतिशत परिणाम सेंट्रल एकेडमी के विद्यार्थियों में श्रेया मद्धेशिया ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, जयदीप पांडेय 94.6, निशांत मणि त्रिपाठी 93.8, ऋषभ पांडेय और पियूष कुमार सिंह 93.6 ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इनके अलावा शिवेश शुक्ला 93, तनय पाठक 92.4, हर्ष मिश्रा 91.6 और आदित्य तिवारी 91.2 सहित कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर निदेशक सृंजय कुमार मिश्र, सांस्कृतिक निदेशिका अनुराधा मिश्र, उपनिदेशक अमन आकाश मिश्र और प्रधानाचार्य उमेश कुमार मिश्र ने सभी छात्रों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन 10वीं बोर्ड परीक्षा में जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल, गोरखनाथ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया। विद्यालय के छात्रों ने उच्च अंक हासिल कर सफलता के नए आयाम स्थापित किए। परिणाम में निश्चल पांडेय एवं वत्सल कृष्ण पांडेय ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। अभय प्रजापति (96.4) द्वितीय, निरंजन श्रीवास्तव (96.2) तृतीय, खुशी प्रजापति व दिव्यांशी यादव (96) चतुर्थ और प्रत्यूष शर्मा व वेदांश अग्रवाल (95.8) पंचम स्थान पर रहे। विद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक ट्रायल तेज:अप-लाइन पर परखी गई मेट्रो की रफ्तार; अब 4 दिन बाद डाउन-लाइन पर दौड़ेगी
    Next Article
    देवरिया में पुरवा चौराहा का नाम बदलने की मांग:विश्व हिन्दू महासंघ ने वंदे मातरम् चौक के लिए भेजा प्रस्ताव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment