Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में रुद्रपुर मोड़ के पास झाड़ियों में लगी आग:तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

    9 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिला मुख्यालय के रुद्रपुर मोड़ स्थित अनुश्री मैरिज हॉल के पास सोमवार देर रात आग लग गई। आग तेजी से कूड़े, सूखी घास और झाड़ियों में फैल गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय मैरिज हॉल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। देर रात आग की लपटें उठती देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मैरिज हॉल में मौजूद बाराती और आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल रही थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। सड़क किनारे सूखी झाड़ियों और पेड़ों में आग लगने के कारण लपटें लगातार फैलती जा रही थीं, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, फायर ब्रिगेड ने दो दमकल वाहनों की मदद ली। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर ध्यान न दिया जाता और फायर ब्रिगेड को सूचना न मिलती, तो यह आग पास के दर्जनों घरों और दुकानों तक पहुंच सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। आग की घटना के कारण देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन में बाधा हुई। हालांकि, आग पर काबू पाने के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहनलालगंज में डबल मर्डर:मां और उसके नेत्रहीन बेटे को डुबोकर मार
    Next Article
    यादवजी की लव स्टोरी याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई आज:गोंडा के अधिवक्ता दाखिल की थी याचिका, लखनऊ में होगी बहस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment