Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में टीचर ने छात्रा से की अश्लील हरकत, VIDEO:प्राइवेट स्कूल का 19 मिनट का वीडियो सामने आया, अफसरों ने रिपोर्ट मांगी

    9 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के पथरदेवा विकासखंड स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षक का छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए एक वीडियो रविवार को सामने आया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पहले स्कूल की छुट्टी के बाद हुई। छात्रा कक्षा में अकेली बैठी थी, तभी शिक्षक वहां पहुंचा। उसने आसपास देखकर छात्रा के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस पूरी घटना का लगभग 19 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब सार्वजनिक हुआ है। वायरल वीडियो में शिक्षक छात्रा के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए स्पष्ट रूप से दिख रहा है। वीडियो में शिक्षक कई बार छात्रा के पास जाता है और फिर गेट पर जाकर देखता है कि कोई आ तो नहीं रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिक्षक के इस तरह के व्यवहार की चर्चाएं पहले भी स्कूल में होती रही हैं, लेकिन स्कूल प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस घटना के सामने आने के बाद निजी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। जिले में निजी विद्यालयों में शिक्षकों की पृष्ठभूमि की जांच न होने और सीसीटीवी कैमरों की कमी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने भी संबंधित स्कूल प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। स्थानीय समुदाय का कहना है कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम और सख्त निगरानी व्यवस्था लागू करना आवश्यक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में फायरिंग के बाद धरने पर छात्र:चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग, छात्र और सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    रामभद्राचार्य बोले- UGC पर विचार नहीं हुआ तो गृहयुद्ध संभव:बस्ती में कहा- जबतक धर्माचार्य हूं, मनमानी नहीं करने दूंगा, ऐसा कानून लागू नहीं होना चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment