Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में दो भाइयों पर हमला:चाकू-रॉड से किया वार, दोनों की हालत गंभीर

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के बरडीहा अली गांव में शुक्रवार शाम करीब छह बजे दो सगे भाइयों पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। घायलों की पहचान दुर्गेश चौरसिया (23) और अभिषेक चौरसिया (22) पुत्र विनोद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते दोनों भाइयों पर अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे। हमले में दुर्गेश और अभिषेक के सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें आता देख हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल दोनों घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दुर्गेश और अभिषेक चार दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लौटे थे। परिवार का मानना है कि यह हमला पुराने विवाद का परिणाम हो सकता है। घटना की सूचना सुरौली पुलिस को दी गई है। सुरौली के प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में गेस्ट हाउस से कूदा युवक, मौत:5 साल की बच्ची के साथ आया था, शिनाख्त में जुटी पुलिस
    Next Article
    बसपा कार्यकर्ता की ट्रेन से कटकर मौत:गाजीपुर के जखनिया स्टेशन पर पानी लेने उतरे थे, चलती ट्रेन में चढ़ते हुए पैर फिसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment