Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 'दस्तक अभियान' शुरू:आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगी मरीजों की पहचान

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शुक्रवार से एक विशेष 'दस्तक अभियान' शुरू हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने शहर के परशुराम चौक प्राथमिक विद्यालय से फीता काटकर इस अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साथ घर-घर जाकर लोगों से संपर्क भी किया। सीएमओ डॉ. गुप्ता ने बताया कि यह अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान जिले की आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, खांसी, जुकाम, मलेरिया, जेई व एईएस, चिकनगुनिया, क्षय रोग, फाइलेरिया और कालाजार जैसे संचारी रोगों के लक्षण वाले मरीजों की पहचान करेंगी। इसके अतिरिक्त, कुपोषित बच्चों की सूची भी तैयार की जाएगी। अभियान के लिए जिले में कुल 2756 आशा कार्यकर्ताओं की टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को प्रतिदिन कम से कम 15 घरों की स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य दिया गया है। चिन्हित किए गए मरीजों को आगे के उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा जाएगा। इस अभियान के तहत, आशा कार्यकर्ता लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक भी करेंगी। वे मच्छरों से बचाव के विभिन्न उपायों जैसे पूरी आस्तीन के कपड़े पहनना, मच्छरदानी का उपयोग करना, मच्छररोधी क्रीम लगाना और घर के आसपास पानी जमा न होने देने की सलाह देंगी। कूलर, गमलों, टायरों और अन्य बर्तनों में जमा पानी को नियमित रूप से साफ करने के निर्देश भी दिए जाएंगे। अभियान के शुभारंभ अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र कुमार, अरबन नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव, डीएमओ सीपी मिश्रा, डीसीपीएम राजेश गुप्ता और एचईओ लालबचन चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में कार डिवाइडर से टकराई, VIDEO:हादसे में घायल मां-बेटी की मौत, दंपति घायल
    Next Article
    अयोध्या में कांग्रेस का प्रदर्शन, असम CM का पुतला फूंका:कार्यकर्ताओं ने बयानबाजी को लेकर जताया विरोध, भाजपा से कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment