Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया मेडिकल कॉलेज में बच्ची की मौत का आरोप:परिजनों ने इलाज में लापरवाही और मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    2

    0

    देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज में कथित लापरवाही के कारण छह माह की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि समय पर उपचार न मिलने से बच्ची ने दम तोड़ दिया। उन्होंने विरोध करने पर अस्पताल कर्मचारियों द्वारा मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के पकहा निवासी रोहित पटेल की छह माह की बेटी आइसा उर्फ लाडो की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि इमरजेंसी से पीआईसीयू वार्ड तक पहुंचने के दौरान कर्मचारियों ने उन्हें कई काउंटरों पर दौड़ाया, जिससे बच्ची के इलाज में देरी हुई। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसके साथ मौजूद दुर्गेश पटेल ने तत्काल इलाज की मांग की। इसी दौरान कुछ कर्मचारियों से उनकी कहासुनी हो गई और दुर्गेश के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। इस हंगामे के बीच बच्ची को समय पर उपचार नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई। मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग घटना के बाद परिजन बच्ची को लेकर सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवान चौराहा स्थित अपने घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों ने बताया कि यह उनकी पहली संतान थी। उनका कहना है कि यदि समय पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने दोषी कर्मचारियों और मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल राकेश राय ने पुष्टि की कि मासूम बच्चे की मौत पर परिजनों ने तहरीर दी है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में दसवीं का रिजल्ट का इंतजार खत्म:छात्र-छात्राओं की बढ़ीं धड़कन, नेशनल हाफिज सिद्दीकी पहुंचे लगे स्टूडेंट
    Next Article
    लखनऊ में बिजली कटौती पर सहमति:विभाग बिना सूचना बिजली नहीं काटेगा, संयुक्त ग्रुप बना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment