Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया ने हॉकी प्रतियोगिता में सिवान को हराया:फाइनल में 4-1 से जीत दर्ज कर खिताब जीता, 4 टीमों ने लिया था हिस्सा

    16 hours ago

    1

    0

    देवरिया के रविंद किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रीन (देवरिया) और सिवान की टीम के बीच खेला गया, जिसमें देवरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिवान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रीन की टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम की ओर से अरिंदम ने दो गोल किए, जबकि दिव्य और शोभित राज तिवारी ने एक-एक गोल कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। वहीं, सिवान की ओर से विजय ने एकमात्र गोल किया, लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एआईजी स्टाम्प अजय सिंह रहे। कार्यक्रम में उनका स्वागत अंशु शुक्ला ने बैज लगाकर किया, जबकि भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह रिंकू ने बुके देकर उनका अभिनंदन किया। मैच समाप्त होने के बाद मुख्य अतिथि अजय सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अजय सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से खेलकूद में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की और कहा कि खेल से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कई खेल प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, हॉकी प्रशिक्षक शकील अहमद, गिरीश सिंह, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, विजय पाल और सुरेश कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। आयोजकों और खेल प्रेमियों ने आयोजन के सफल संचालन और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में हाईस्कूल-इंटर में 6438 रहे अनुपस्थित:दो सॉल्वर पकड़े गए, 89,555 परीक्षार्थियों ने दी 10वीं और 12वीं की परीक्षा
    Next Article
    संभल में युवक की मौत, 27 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज:पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया, जमीन विवाद में पिटाई से आहत था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment