Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिव्या मित्तल बोलीं- राजनीति नहीं, जननीति होनी चाहिए:मिर्जापुर के चुनार में पूजा की, बोलीं केवल सत्ता हासिल करना उद्देश्य नहीं

    7 hours ago

    1

    0

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल शनिवार को मिर्जापुर के चुनार पहुंचीं। यहां गुहराज निषाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद श्री अग्रसेन शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि राजनीति नहीं, जननीति होनी चाहिए, जहां हर व्यक्ति की बात सुनी जाए और सभी को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि जननीति का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि आम लोगों की आवाज बनना है। व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जहां गरीब वंचित और जरूरतमंद व्यक्ति भी अपनी बात कह सके और उसकी सुनवाई हो। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास का लाभ पहुंचाना ही जननीति का मूल उद्देश्य होना चाहिए। कहा कि जननीति पार्टी 2027 का चुनाव लड़ेंगी। दिव्या मित्तल ने कहा कि उनकी पार्टी जनसमस्याओं को केंद्र में रखकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने संघर्ष, जनसेवा और सामाजिक समरसता को अपनी राजनीतिक पहल का आधार बताया। परमहंस आश्रम में लेंगी आशीर्वाद चुनार दौरे के अंतिम चरण में दिव्या मित्तल सक्तेशगढ़ स्थित श्री परमहंस आश्रम पहुंचेंगी। यहां शाम करीब 4 बजे स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेने का कार्यक्रम निर्धारित है। बाजार में जनसंवाद से शुरू होने वाला उनका दौरा धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर दर्शन के साथ संपन्न होगा। 15 अक्टूबर को बनाई अपनी पार्टी बता दें कि 15 अक्टूबर को दिव्या मित्तल ने मिर्जापुर में अपनी सियासी पारी की शुरुआत की है। उन्होंने अपनी पार्टी बनाई। जिसका नाम ‘जननीति भारत’ रखा है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में मिर्जापुर जिले की सदर सीट से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। इसके बाद से वो लगातार मिर्जापुर में लोगों से मुलाकात कर बातचीत कर रही हैं। ----- ये खबर भी पढ़ें 35 को फांसी की सजा सुनाने वाले जज का ट्रांसफर:मुजफ्फरनगर फैमिली कोर्ट भेजे गए; कहा था- कायर कहलाने से बेहतर है मर जाऊं मुजफ्फरनगर में 5 महीने में 23 दोषियों को फांसी की सजा सुनाकर सुर्खियों में आए जज रवि कुमार दिवाकर का तबादला कर दिया गया है। उन्हें फास्ट ट्रैक कोर्ट से फैमिली कोर्ट में अपर प्रधान न्यायाधीश (ADJ) बनाया गया है। उनकी जगह अपर सत्र न्यायाधीश शिव कुमारी को फास्ट ट्रैक कोर्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    PET परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन:गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोंडा समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन
    Next Article
    हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष को सपाईयों ने पीटा:कन्नौज में पुलिस की मौजूदगी में सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, सड़क पर पटका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment