Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धामपुर के सेंट-मैरी स्कूल की सिस्टर 4 दिन से लापता:CCTV में बस स्टैंड तक दिखीं; पुलिस तलाश में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र स्थित सेंट मैरी स्कूल में तैनात 61 वर्षीय सिस्टर सजीथा पिछले चार दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार अभियान चला रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सिस्टर सजीथा कई स्थानों पर नजर आई हैं। फुटेज में वह स्कूल से निकलने के बाद ई-रिक्शा से रोडवेज बस स्टैंड पहुंचती और वहां से एक बस में सवार होती दिखाई दे रही हैं। शनिवार सुबह तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका था। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से केरल निवासी सिस्टर सजीथा पिछले करीब तीन वर्षों से धामपुर के सेंट मैरी स्कूल में अपनी सेवाएं दे रही थीं। हाल ही में उनका स्थानांतरण पंजाब कर दिया गया था और उन्हें 29 जुलाई को नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना था। इसी बीच 22 जुलाई की सुबह वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने उनकी तलाश शुरू की। प्रधानाचार्या की सूचना पर हरकत में आई पुलिस सिस्टर सजीथा के लापता होने की जानकारी स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर अलवीना ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धामपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए कई पहलुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है। स्कूल से पैदल निकलीं, ई-रिक्शा से पहुंचीं रोडवेज बस स्टैंड सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, सिस्टर सजीथा स्कूल से पैदल निकलती हुई दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने एक ई-रिक्शा लिया और रोडवेज बस स्टैंड पहुंचीं। वहां से वह एक बस में सवार होती नजर आईं। फिलहाल पुलिस उस बस की पहचान करने और उसके रूट की जानकारी जुटाने में लगी हुई है, ताकि उनकी लोकेशन का पता लगाया जा सके। पुलिस स्कूल स्टाफ और अन्य लोगों से कर रही पूछताछ धामपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि सिस्टर सजीथा दो-तीन अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दी हैं। पुलिस स्कूल स्टाफ, परिचितों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही बस और उसके चालक-परिचालक के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और सिस्टर की तलाश के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    27 जुलाई तक बदले रूट से दौड़ेगी राजधानी एक्सप्रेस:रेल संचालन में बदलाव के कारण कई ट्रेनों का रूट बदला, दर्जनभर ट्रेनें रद्द
    Next Article
    अमिताभ ठाकुर मामले में चौक थाने को फटकार:वाराणसी में कोर्ट ने प्रगति रिपोर्ट जमा करने का दिया निर्देश, अगली सुनवाई 1 अगस्त को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment