Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमिताभ ठाकुर मामले में चौक थाने को फटकार:वाराणसी में कोर्ट ने प्रगति रिपोर्ट जमा करने का दिया निर्देश, अगली सुनवाई 1 अगस्त को

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी मेंमुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने चौक पुलिस को फटकार लगाई है। यह फटकार दिसंबर 2025 में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के ऊपर दर्ज FIR के मामले में लगी है। पूर्व आईपीएस अधिकारी और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कोर्ट में प्रगति रिपोर्ट की अर्जी डाली है। जिसपर आख्या न मिलने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने जल्द से जल्द प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए केस की सुनवाई की अगली तारीख 1 अगस्त तय की है। नहीं जमा की प्रगति रिपोर्ट, लगी फटकार दरअसल, अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता ने पिछली सुनवाई में प्रार्थना पत्र दिया था। यहां कोर्ट को बताया गया था कि चौक थाने में FIR और गिरफ्तारी के 8 महीने बाद भी पुलिस की जांच पूरी नहीं हुई और आज तक चार्ज शीट भी नहीं जमा की गई। ऐसे में पूरी मामले की पुलिस प्रगति रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष पेश करे। इसपर कोर्ट ने चौक थाने को इसके लिए निर्देशित किया था। शुक्रवार की शाम हुई इस मामले में सुनवाई के दौरान अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता ने जब प्रगति रिपोर्ट की बात कही तो संबंधित कोई जवाब नहीं दे पाए। इस पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए चौक थाने के उपस्थित अधिकारी को जमकर फटकार लगाईं है। साथ ही जल्द से जल्द प्रगति रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 1 अगस्त तय की है। अब जानिए क्या है मामला? हिंदू युवा वाहिनी नेता और बड़ी पियरी निवासी अंबरीश सिंह भोला ने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर के खिलाफ चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि 30 नवंबर को अमिताभ ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन पर कफ सिरप तस्करी में संलिप्त होने के झूठे आरोप लगाए गए। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा। तहरीर में अंबरीश सिंह भोला ने बताया कि अमिताभ ठाकुर ने अपने एक्स हैंडल @amitabhthakur से 30 नवंबर को एक पत्र पोस्ट किया था, जिसमें उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर का नाम भी अंकित था। पत्र में दोनों को आजाद अधिकार सेना का अध्यक्ष और महासचिव बताया गया था। इस पत्र के साथ एक वीडियो भी साझा किया गया, जिसमें उनके खिलाफ कथित रूप से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के मनगढ़ंत आरोप लगाए गए। इससे उनकी छवि धूमिल हुई, जिसके चलते एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। मंत्री के खिलाफ भी आरोप का दावा तहरीर में यह भी कहा गया कि अमिताभ ठाकुर ने उक्त पत्र और वीडियो को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया, जिससे समाज में उनकी छवि को नुकसान पहुंचा। साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार के एक नवनिर्वाचित मंत्री के खिलाफ भी बेबुनियाद आरोप लगाए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 196, 229, 356(2) और 356(3) के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट से बी-वारंट प्राप्त किया गया। जिसके बाद अमिताभ की गिरफ्तारी हुई थी। कफ सिरप मामले में 2 वीडियो जारी किए आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कफ सिरप मामले में वाराणसी के भाजपा नेता अंबरीश सिंह भोला के संबंध में प्राप्त तथ्यों को यूपी के डीजीपी समेत संबंधित अधिकारियों को भेजकर जांच की मांग की थी। उन्होंने एक वीडियो जारी कर बताया था कि उन्हें दो वीडियो प्राप्त हुए हैं। इनमें से एक पांच सेकेंड का वीडियो दो दिन पहले का बताया गया, जो रामकटोरा बड़ी पियरी स्थित अंबरीश सिंह भोला के मकान का बताया गया, जिसमें उनके घर से कफ सिरप से जुड़ा सामान हटाए जाने का दावा किया गया। दूसरे 22 सेकेंड के वीडियो में अंबरीश सिंह भोला को ‘शेर-ए-पूर्वांचल’ बताते हुए काले रंग की 0045 नंबर की गाड़ी के काफिले में चलते हुए दिखाने का दावा किया गया था। अमिताभ ठाकुर ने कहा था कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार कफ सिरप मामले से जुड़े शुभम जायसवाल द्वारा अंबरीश सिंह भोला को भारी धनराशि दिए जाने की बात सामने आई है। इसी आधार पर उन्होंने जांच और कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद यह एफआईआर दर्ज की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धामपुर के सेंट-मैरी स्कूल की सिस्टर 4 दिन से लापता:CCTV में बस स्टैंड तक दिखीं; पुलिस तलाश में जुटी
    Next Article
    मिर्जापुर में 'ऑपरेशन अज्ञात' में 11 वाहन सीज किए गए:दो दिन में 63 वाहनों का चालान; नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी सख्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment