Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धोनी का IPL से संन्यास, CSK के मेंटर बने:19 सीजन में 5 खिताब जिताए, मालिकों से वीडियो कॉल पर कहा- रिलीज कर दो

    19 hours ago

    2

    0

    महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार को उन्हें टीम का मेंटर बनाया। धोनी 19 साल तक IPL में खेले। इनमें से 17 सीजन उन्होंने चेन्नई के साथ बिताए। 2016 और 2017 में CSK पर बैन के कारण वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट का हिस्सा रहे। धोनी ने IPL में 278 मैच खेले और 5,314 रन बनाए। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने 5 IPL और 2 चैंपियंस लीग टी-20 खिताब जीते। CSK की मालिक रूपा गुरुनाथ ने बताया कि शनिवार को वीडियो कॉल पर 2027 के लिए रिलीज होने वाले खिलाड़ियों के नाम तय हो रहे थे। तभी धोनी ने धीरे से कहा- लिस्ट में मेरा नाम भी जोड़ दीजिए। धोनी बोले- फैंस ने मुझे गलत साबित कर दिया धोनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, फैंस ने मुझे गलत साबित कर दिया। अपनी गलती स्वीकार करने के लिए इससे बेहतर गाना नहीं हो सकता था। शायद इसके दो वर्जन बनाए गए थे, ताकि मैं गलती कर सकूं और फिर उसे स्वीकार भी कर सकूं। श्रीनिवासन बोले- धोनी के बिना CSK नहीं CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने कहा, धोनी के बिना CSK की कल्पना नहीं की जा सकती। करीब 20 साल से हमारा साथ है। 2008 में मैंने ही उन्हें टीम में शामिल करने की बात कही थी। यह मेरा सबसे अच्छा फैसला था। धोनी हमेशा CSK की पहचान रहेंगे और यह टीम उनका घर रहेगी। पिछले सीजन में एक भी मैच नहीं खेले 2026 में धोनी चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके थे। उन्होंने अपना आखिरी मैच 20 मई 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने 16 रन बनाए थे। भास्कर ने 4 महीने पहले लिखा था- धोनी मेंटर बनेंगे दैनिक भास्कर ने 4 महीने पहले लिखा था कि महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मेंटर बनाया जाएगा। स्टोरी में यह भी लिखा गया था कि टीम नए कप्तान की भी तलाश में है। संजू सैमसन इस रेस में सबसे आगे हैं। पढ़ें पूरी खबर गूगल के टॉप ट्रेंड में आए धोनी एमएस धोनी संन्यास लेने के बाद गूगल के टॉप ट्रेंड पर आ गए हैं। उन्हें पिछले 4 घंटे में सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। गूगल ट्रेंड देखिए --------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… IPL 2027 में शमी राजस्थान से खेलेंगे; लखनऊ और राजस्थान के बीच 3 खिलाड़ियों की अदला-बदली IPL 2027 से पहले राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच तीन खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ है। मोहम्मद शमी राजस्थान और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन लखनऊ की टीम में जाएंगे। वहीं, लखनऊ के लेफ्ट आर्म स्पिनर एम. सिद्धार्थ भी राजस्थान से जुड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस से बाहर हुई 'धुरंधर 2':अरिजीत का गाना 'फिर से' भी नहीं हुआ नॉमिनेट; 9 कैटेगरी में भेजे गए थे गाने
    Next Article
    चेन्नई ने 14.20 करोड़ रुपए के प्रशांत को रिलीज किया:कोलकाता और दिल्ली ने 9-9 प्लेयर्स छोड़े; लखनऊ के पास सबसे ज्यादा 47.45 करोड़

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment