Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेन्नई ने 14.20 करोड़ रुपए के प्रशांत को रिलीज किया:कोलकाता और दिल्ली ने 9-9 प्लेयर्स छोड़े; लखनऊ के पास सबसे ज्यादा 47.45 करोड़

    16 hours ago

    2

    0

    IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपए के प्रशांत वीर को रिलीज कर दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 9-9 खिलाड़ी को रिलीज किया। 16 दिसंबर को गोवा में मिनी ऑक्शन होगा। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पास सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपए बचे हैं। कोलकाता ने पथिराना-मुस्तफिजुर को छोड़ा कोलकाता ने पथिराना को पिछले ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए में खरीदा गया था, लेकिन चोट के कारण वे IPL 2026 में सिर्फ एक मैच खेल सके। मुस्तफिजुर भी पिछले सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि, टीम ने कैमरन ग्रीन को अपने साथ बनाए रखा है। ग्रीन को पिछले ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। उन्होंने IPL 2026 में 14 पारियों में 322 रन बनाए और 7 विकेट लिए। ट्रेविस हेड ने खुद सीजन से हटने का फैसला किया सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रेविस हेड IPL 2027 में नहीं खेलेंगे। उन्होंने व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल के कारण सीजन से हटने का फैसला किया है। उनके रिलीज होने से टीम के पर्स में 14 करोड़ रुपए की जगह खाली हुई है। हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने पिछले सीजन में टीम को तेज शुरुआत दी थी। अब SRH को ओपनिंग में नया विकल्प तलाशना होगा। दिल्ली से स्टार्क बाहर दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल स्टार्क, नीतीश राणा को रिलीज किया है। स्टार्क के हटने से दिल्ली के पर्स में 11.75 करोड़ रुपए अतिरिक्त जुड़े। नीतीश राणा और श्रीलंका के पथुम निसांका का पिछला सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। राणा ने 9 पारियों में 225 और निसांका ने 10 पारियों में 278 रन बनाए। बेन डकेट टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देने के कारण IPL 2026 में नहीं खेले थे। मुंबई ने बोल्ट और चाहर को रिलीज किया मुंबई इंडियंस ने ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर को रिलीज किया है। बोल्ट ने IPL 2026 में 5 मैचों में सिर्फ 2 विकेट लिए थे। दीपक चाहर ने 8 मैचों में 8 विकेट हासिल किए। राजस्थान ने हेटमायर को भी किया रिलीज राजस्थान रॉयल्स ने शिमरोन हेटमायर को रिलीज कर दिया है। इससे टीम के पर्स में 11 करोड़ रुपए और जुड़ गए। राजस्थान ने तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने को भी रिलीज किया है। पंजाब ने स्टोयनिस को रोका, नेहल वढेरा को रिलीज किया पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस को टीम में बनाए रखने का फैसला किया है। स्टोइनिस IPL 2026 में 13 मैच खेले और 9 पारियों में 216 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 180 रहा। गेंदबाजी में उन्होंने 7.5 ओवर किए और 2 विकेट लिए। RCB ने जैकब बेथेल को छोड़ा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल और विहान मल्होत्रा को रिलीज किया है। बेथेल की रिलीज चौंकाने वाली मानी जा रही है। उनकी हाल ही में घुटने की सर्जरी हुई है और रिकवरी में अनुमान से ज्यादा समय लग सकता है। गुजरात से शाहरुख खान बाहर गुजरात टाइटंस ने ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान और कॉनर एस्टरहुइजन को रिलीज किया है। ईशांत और खेजरोलिया को पिछले सीजन में ज्यादा मौके नहीं मिले थे। CSK ने प्रशांत वीर को रिलीज किया CSK ने धोनी के अलावा मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, जैक फॉल्क्स, प्रशांत वीर, अमन खान, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर और मैकनील नोरोंहा को रिलीज किया है। टीम के पास अब 28.05 करोड़ रुपए हैं। आवेश खान को लखनऊ ने छोड़ा मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज आवेश खान को लखनऊ ने रिलीज कर दिया। टीम ने मंगलवार को ही मोहम्मद शमी को ट्रेड किया था। ------------------------------------ IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… धोनी का IPL से संन्यास, CSK के मेंटर बने:19 सीजन में 5 खिताब जिताए महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार को उन्हें टीम का मेंटर बनाया। धोनी 19 साल तक IPL में खेले। इनमें से 17 सीजन उन्होंने चेन्नई के साथ बिताए। 2016 और 2017 में CSK पर बैन के कारण वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट का हिस्सा रहे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    धोनी का IPL से संन्यास, CSK के मेंटर बने:19 सीजन में 5 खिताब जिताए, मालिकों से वीडियो कॉल पर कहा- रिलीज कर दो
    Next Article
    भारत ने पाकिस्तान को हराकर 10वीं बार SAFF ट्रॉफी जीती:2-1 से फाइनल जीता; 88वें मिनट में संदीप मांडी ने हेडर से गोल दागा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment