Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धान कटाई के दौरान मशीन की चपेट में आकर अजगर-घायल:बहराइच के वेलहन महेशपुर गांव की घटना; वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने की बात कही

    9 hours ago

    1

    0

    धान कटाई के दौरान मशीन की चपेट में आकर अजगर घायल बहराइच के वेलहन महेशपुर गांव की घटना; सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने की बात कही बहराइच में मोतीपुर थाना क्षेत्र के वेलहन महेशपुर गांव में धान की कटाई के दौरान एक अजगर मशीन की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद खेत में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। कटाई के दौरान मशीन से टकराया अजगर किसान खेत में मशीन से धान की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान फसल में छिपा अजगर मशीन की चपेट में आ गया। उसे घायल देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी। वन घुसूरी चौकी इंचार्ज आशीष कुमार को भी घटना से अवगत कराया गया। वन विभाग की टीम करेगी जांच चौकी इंचार्ज आशीष कुमार ने बताया कि टीम मौके पर पहुंचकर अजगर की स्थिति का जायजा लेगी और जरूरी कदम उठाएगी। ग्रामीणों ने घायल अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसका उपचार कराने की उम्मीद जताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. विद्यासागर को ‘कृति एवं कृतिकार सम्मान-2026’ से नवाजा गया:हिंदी साहित्य में योगदान के लिए लखनऊ पुस्तक मेले में हुए सम्मानित
    Next Article
    खुटार में एक ही कुत्ते ने 56 लोगों को काटा:साप्ताहिक बाजार जाते समय हमला, सीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment