Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धान खरीद में अनियमितता पर बी-पैक्स सचिव पर मुकदमा:अंबेडकरनगर में जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस

    3 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में धान खरीद प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले में बी-पैक्स असाईतपुर कला के सचिव एवं धान क्रय केंद्र प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय के खिलाफ भीटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सहकारिता विभाग की जांच में शासन की धान क्रय नीति के उल्लंघन और ऑनलाइन धान प्रेषण प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि केंद्र प्रभारी ने धान क्रय नीति 2025-26 के निर्धारित प्रावधानों का पालन नहीं किया। विशेष रूप से ऑनलाइन धान प्रेषण से जुड़ी प्रक्रिया में गंभीर खामियां पाई गईं। बचाव में पेश किए कई दस्तावेज जांच के दौरान केंद्र प्रभारी ने अपने पक्ष में क्रय पंजिका, स्टॉक रजिस्टर, संबंधित राइस मिलों का विवरण, मजदूरों की उपस्थिति पंजिका, पूर्व विवाद से संबंधित एफआईआर की प्रति, जांच रिपोर्ट और कुछ फोटोग्राफ प्रस्तुत किए। हालांकि 18 से 21 जनवरी 2026 के बीच ऑनलाइन भेजे गए धान से संबंधित अनिवार्य फोटोग्राफ उपलब्ध नहीं कराए जा सके। ऑनलाइन प्रेषण के साक्ष्य नहीं मिले जांच रिपोर्ट के अनुसार, 19 जनवरी के कुछ फोटो ट्रक लोडिंग से जुड़े मिले, लेकिन अन्य तिथियों के फोटोग्राफ से न तो वाहनों के केंद्र पर पहुंचने की पुष्टि हो सकी और न ही धान प्रेषण की प्रक्रिया स्पष्ट हुई। जबकि शासन की धान क्रय नीति के अनुसार ऑनलाइन चालान जारी करने से पहले केंद्र पर खड़े ट्रक के साथ फोटो अपलोड करना अनिवार्य है। जांच समिति ने की कार्रवाई की सिफारिश जांच समिति ने इसे शासन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन मानते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की संस्तुति की। रिपोर्ट में ऑनलाइन प्रेषण से संबंधित अभिलेखों और दस्तावेजों में भी कई अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। एफआईआर दर्ज, जांच शुरू क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    85 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:उल्टी होने के कुछ देर बाद तोड़ा दम, उन्नाव की आवास विकास कॉलोनी का मामला
    Next Article
    8 साल पुराने फायरिंग मामले में चार दोषी करार:फर्रुखाबाद में पिता-पुत्र सहित चार को 18 जुलाई को सुनाई जाएगी सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment