Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धनौरा में ईद-उल-फितर शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई:मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, देश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं

    5 hours ago

    2

    0

    धनौरा में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए वस्त्र पहनकर मस्जिदों की ओर पहुंचने लगे, जिससे नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल बन गया। शहर इमाम मुफ्ती सईद उर रहमान ने प्यार, मुहब्बत और भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील की। नगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाजियों का भारी हुजूम उमड़ा। इसके अतिरिक्त, एक मीनार मस्जिद, स्टेशन रोड स्थित मदीना मस्जिद और तहसील वाली मस्जिद में भी हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। सुनहरी मस्जिद, फैज-ए-आम, कब्रिस्तान वाली मस्जिद और सुभाषनगर स्थित तेलियों वाली मस्जिद में भी ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। नमाज पूरी होते ही लोगों ने 'ईद मुबारक' कहकर एक-दूसरे को गले लगाया और बधाई दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उपजिलाधिकारी (SDM) विभा श्रीवास्तव और चौकी प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे। प्रशासनिक सक्रियता के कारण नमाज प्रक्रिया व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, डॉ. शराफत अली, फईम साबरी, निसार फारुकी, फिरोज मंसूरी, कलुआ सैफी ठेकेदार, ताज अहमद, डॉ. नवाब सैफी, डॉ. इस्माइल सैफी, डॉ. शौकत अली, आसिफ रायनी, फईम अंसारी, रियाज सैफी, जुनैद सैफी, शमीम सैफी, शब्बीर खलीफा, भूरे जसपुरिया, शरीफ मंसूरी, लाभ अग्रवाल, शुभ अग्रवाल, आलम शेख, फुरकान सैफी, रहीस सैफी, महताब मंसूरी और अफजाल सभासद सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बच्चों में भी त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखा गया, जिन्होंने नमाज के बाद मेलों और बाजारों का आनंद लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में अज्ञात प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का शव मिला:आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका था
    Next Article
    'द वॉइस ऑफ हिंद रजब' की भारत में रिलीज रुकी:ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला, भारत-इजराइल संबंधों के कारण मंजूरी पेंडिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment