Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धूप से चढ़ेगा पारा, 31 डिग्री रहेगा दिन का तापमान:लखनऊ में मौसम साफ, अगले पांच दिन गर्मी का असर बढ़ेगा

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में बुधवार की सुबह से तेज धूप खिली हुई है। सुबह 8 बजे तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दोपहर तक पारा 31 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम पूरी तरह साफ है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं मंगलवार को लखनऊ का पारा सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा है। लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ बढ़ेगी गर्माहट सुबह 19 डिग्री से शुरुआत के बाद 9 बजे तक तापमान 23 डिग्री और 10 बजे 26 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर 12 बजे तक पारा 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार करीब 3 किमी प्रति घंटा है, जबकि नमी का स्तर 75 प्रतिशत दर्ज किया गया है। एयर क्वालिटी मध्यम श्रेणी में शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 157 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों के अनुसार सांस के मरीजों और बुजुर्गों को दोपहर के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगले पांच दिनों का तापमान 26 फरवरी (गुरुवार) को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। 27 फरवरी (शुक्रवार) को अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रह सकता है। 28 फरवरी (शनिवार) को अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। 1 मार्च (रविवार) को अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। 2 मार्च (सोमवार) को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। क्या कहते है वैज्ञानिक मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का कोई खास असर नहीं है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और दोपहर में गर्मी का असर तेज महसूस होगा, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर दंगे के 32 आरोपी बरी:2013 हिंसा के आरोप, साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने सुनाया फैसला
    Next Article
    शंकराचार्य पर मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:आज कानपुर देहात DM को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे कार्यकर्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment