Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धर्म बदलकर युवती ने इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप से फंसाया,:खुद को CRPF कमांडेंट बताकर युवती को लखनऊ बुलाया; ट्रेन में छेड़छाड़ के मामले में खुला राज

    3 hours ago

    1

    0

    इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मध्य प्रदेश की एक युवती को झांसे में लेने वाले बलरामपुर के तुलसीपुर निवासी सैय्यद सलामत हुसैन का भंडाफोड़ ट्रेन में छेड़छाड़ की शिकायत के दौरान हो गया। आरोपी खुद को CRPF का कमांडेंट बताकर युवती को धर्मांतरण के इरादे से लखनऊ ला रहा था। जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके अन्य कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं। मंगलवार को रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस में एक युवती से छेड़छाड़ हुई है। शिकायत के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में जांच शुरू की। 19 वर्षीय युवती ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के डिंडोरी की रहने वाली है और एक परिचित के साथ सफर कर रही थी। अटेंडेंट पर छेड़छाड़ का आरोप, जांच में खुला बड़ा मामला युवती ने आरोप लगाया कि कोच एम-1 में अटेंडेंट पवन गुप्ता (रायबरेली निवासी) ने उसके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर भाग निकला। इसी दौरान साथ सफर कर रहे सैय्यद सलामत हुसैन पर पुलिस को शक हुआ। अलग से पूछताछ में युवती ने बताया कि सलामत से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी और उसने खुद को CRPF कमांडेंट बताया था। यहीं से पुलिस का शक गहराया। पूछताछ में टूटा आरोपी, कबूला झूठ कड़ाई से पूछताछ में सलामत ने स्वीकार किया कि वह CRPF में नहीं है। उसने युवती को झांसे में लेकर उससे पैसे वसूलने और धर्मांतरण कराने की योजना बनाई थी। वह उसे लखनऊ से बलरामपुर ले जाने की फिराक में था। पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दो साल पहले पीलीभीत में भी एक युवती को जाल में फंसा चुका है और उसका धर्मांतरण कराने की कोशिश की थी। उस मामले में उसके खिलाफ FIR दर्ज हुई थी और वह जेल भी जा चुका है। फिलहाल पुलिस उसके अन्य कनेक्शन, खासकर कथित गिरोह और केजीएमयू से जुड़े एक डॉक्टर से संबंधों की जांच कर रही है। जीआरपी ने दर्ज की FIR, बांदा ट्रांसफर जीआरपी चारबाग में युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना बांदा क्षेत्र से जुड़ी होने के कारण शून्य FIR को जीआरपी बांदा ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार अटेंडेंट की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में जलते ट्रक को लेकर भागा ड्राइवर, VIDEO:बिजली का खंभा टूटकर ऊपर गिरा था, आबादी से दूर ले गया चालक
    Next Article
    जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने परीक्षा नियमों में किया संशोधन:चतुर्थ सेमेस्टर में रिसर्च प्रोजेक्ट अनिवार्य, नए निर्देश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment