Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धर्म परिवर्तन के दबाव और घरेलू हिंसा का आरोप:कुशीनगर में दो बेटियों संग 3 साल से मायके में रह रही पीड़िता, न्याय की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के हाटा तहसील क्षेत्र से धर्म परिवर्तन के दबाव और घरेलू हिंसा का एक मामला सामने आया है। सुकरौली थाना क्षेत्र के सेमरी महेशपुर निवासी पुनीता (पुत्री राजेंद्र यादव) पिछले तीन वर्षों से अपनी दो बेटियों के साथ मायके में रह रही हैं। उनका आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष ने उन पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। जानकारी के अनुसार, पुनीता की शादी वर्ष 2016 में गोरखपुर जिले के हेमदापुर निवासी सत्य प्रकाश यादव से हुई थी। शुरुआती वर्षों में वैवाहिक जीवन सामान्य रहा और उनकी दो बेटियां हुईं, जिनकी उम्र वर्तमान में सात और पांच साल है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद ससुराल पक्ष धर्म परिवर्तन की ओर झुक गया। पुनीता की ननद संजू की शादी दिलीप कुमार नामक व्यक्ति से हुई है, जो स्वयं को पास्टर बताता है और कुशीनगर के छितौनीपट्टी क्षेत्र में एक चर्च संचालित करता है। पुनीता का कहना है कि उनके पति सहित अन्य परिजन ईसाई धर्म से जुड़ गए और उसी चर्च में जाने लगे। पुनीता के अनुसार, जब उन्होंने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो उनके साथ मारपीट की गई। एक घटना में उन्हें गंभीर रूप से घायल कर बोलेरो वाहन से मायके के पास एक बगीचे में छोड़ दिया गया। सूचना पर पहुंचे उनके पिता राजेंद्र यादव उन्हें सुकरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वस्थ होने के बाद पीड़िता ने हाटा थाने में तहरीर दी। चूंकि घटना स्थल गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया गया, इसलिए मामला वहां स्थानांतरित कर दिया गया और विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पारिवारिक न्यायालय ने पति को प्रति माह ₹10,000 भरण-पोषण देने का आदेश दिया, लेकिन पुनीता का आरोप है कि अब तक एक भी किस्त नहीं दी गई। उनके अनुसार, अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट से संबंधित निर्देश अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। निर्देश मिलते ही विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। छितौनीपट्टी स्थित चर्च बंद मिला। स्थानीय स्तर पर विरोध और हंगामे के बाद से दिलीप कुमार के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुनीता अपनी दोनों बेटियों के साथ न्याय की गुहार लगा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं:1.03 लाख परीक्षार्थियों के के स्कूल के सेंटर पर व्यवस्था डीएम लखनऊ ने बैठक की
    Next Article
    वकील की हत्या के विरोध में पीएम को ज्ञापन भेजा:प्रयागराज में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया, सुरक्षा में मांग पत्र जारी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment