Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धर्मांतरण के आरोपों पर मुजफ्फरनगर फुलत मदरसे में घंटों छानबीन:स्वामी यशवीर महाराज के दावों के बाद हरकत में आया प्रशासन, मदरसे में दस्तावेजों-गतिविधियों की जांच

    5 hours ago

    2

    0

    मुज़फ्फ़रनगर। फुलत स्थित दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोपों का मामला अब जांच के चरण में पहुंच गया है। आरोप सामने आने और मामला सुर्खियों में आने के बाद शुक्रवार को स्थानीय पुलिस और एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) की संयुक्त टीम ने मदरसे में पहुंचकर कई घंटों तक गहन जांच-पड़ताल की। टीम ने मदरसा प्रबंधन से पूछताछ की, दस्तावेजों का सत्यापन किया और आरोपों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। आपको बता दें कि एक दिन पहले योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने मुख्यमंत्री के नाम वीडियो संदेश जारी कर आरोप लगाया था कि फुलत का यह मदरसा पिछले करीब दस वर्षों से हिंदू युवक-युवतियों का धर्मांतरण कराने का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने कुछ लोगों के नाम सार्वजनिक करते हुए दावा किया था कि उनका धर्म परिवर्तन कर नाम बदल दिए गए तथा कुछ हिंदू युवतियों का धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवकों से निकाह कराया गया। मामला सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस की टीम शुक्रवार दोपहर मदरसे पहुंची और वहां मौजूद रिकॉर्ड, व्यवस्थाओं और अन्य तथ्यों की जांच की। जांच के दौरान मदरसे के जिम्मेदार लोगों से भी विस्तृत पूछताछ की गई। हालांकि पुलिस ने फिलहाल जांच के दौरान मिले तथ्यों को सार्वजनिक नहीं किया है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से वार्ता कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार धर्मांतरण जैसे मामलों को लेकर पहले भी सख्त रही है और भविष्य में भी किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच जारी है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो में लगाए गए सभी आरोपों का बिंदुवार सत्यापन किया जा रहा है। यदि जांच में कोई तथ्य सामने आते हैं तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि फुलत गांव पहले भी धर्मांतरण से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा में रह चुका है। इसी क्षेत्र के एक अन्य मदरसे से जुड़े मौलाना कलीम सिद्दीकी को कुछ वर्ष पहले कथित धर्मांतरण रैकेट के आरोप में एटीएस गिरफ्तार कर चुकी है। यही कारण है कि इस बार सामने आए आरोपों को भी प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट किया जाएगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति को बाथरूम में दफनानकर उसी पर नहाती रही पत्नी:आगरा में हत्या से पहले खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई, शव को फर्श के नीचे दबाया
    Next Article
    बिजली विभाग ने बिना सहमति बढ़ाया विद्युत भार:शामली में हजारों उपभोक्ताओं को मिले मैसेज, अब देना होगा अधिक फिक्स चार्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment