Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धरना-स्थल से गायब हुए सवर्ण परिषद अध्यक्ष पंकज धवरैया:हाथरस में 28 दिन से घर के बाहर धरने पर बैठे थे, मां बोलीं- कुछ संतों के साथ गए

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया शनिवार रात अपने धरना स्थल से अचानक लापता हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिले। धवरैया की मां मंजू देवी ने बताया कि वह रात में कुछ संतों के साथ कहीं चले गए हैं। हालांकि उन्हें यह नहीं पता कि वह कहां गए हैं। अचानक गायब होने की इस घटना से इलाके में चर्चा तेज हो गई है। पंकज धवरैया पिछले करीब 28 दिनों से अपने निवास कंचन नगर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। वह यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने हाथरस से दिल्ली तक पदयात्रा निकालने का ऐलान किया था, लेकिन प्रशासन ने शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद उन्होंने अपने घर के बाहर ही धरना शुरू कर दिया था। धरने के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के सामने प्रतीकात्मक पिंडदान भी किया था, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद बढ़ा दबाव हाल के दिनों में प्रशासन ने धवरैया के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी थी। राजस्व टीम ने उनके एक अवैध कब्जे को मुक्त कराया था। जांच में पाया गया कि हरि आई हॉस्पिटल परिसर में उन्होंने कथित रूप से टीन शेड और गेट लगाकर एक कमरे का निर्माण कर लिया था, जहां पशु बांधे जा रहे थे। इस मामले में लेखपाल की तहरीर पर कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रधानमंत्री के पिंडदान को लेकर भी मुकदमा धवरैया के खिलाफ एक और मुकदमा प्रधानमंत्री के चित्र के साथ किए गए पिंडदान कार्यक्रम को लेकर दर्ज हुआ है। मिथुन चौधरी निवासी माहेश्वरी कॉलोनी, इगलास अड्डा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 1 मार्च को धवरैया और उनके समर्थकों ने प्रधानमंत्री के चित्र के साथ ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे नारे लगाए और दाह संस्कार व पिंडदान का आयोजन किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस तरह की गतिविधियों से समाज में जातीय तनाव फैल सकता है। ऑडियो वायरल होने के बाद भी दर्ज हुआ केस इससे पहले एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद भी धवरैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। ऑडियो में उन्हें सरकारी गनर और सुरक्षा लेने के लिए धरना देने की बात कहते हुए सुना गया था। हालांकि धवरैया ने इसे साजिश बताते हुए कहा था कि यह ऑडियो एआई तकनीक से तैयार कर वायरल किया गया है। 21 मुकदमे दर्ज, हिस्ट्रीशीट भी खुली पुलिस के अनुसार पंकज धवरैया के खिलाफ विभिन्न जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में कोतवाली सदर में उनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है। उनके खिलाफ हाथरस, अलीगढ़ और सहारनपुर समेत कई जिलों में कुल 21 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि दर्ज मुकदमों की समीक्षा के आधार पर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है और आगे भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संघर्ष जारी रहेगा धरने के दौरान पंकज धवरैया का कहना था कि वह सवर्ण समाज के मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और चाहे उन पर कितने भी मुकदमे दर्ज हो जाएं, वह पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल उनके अचानक लापता होने के बाद प्रशासन और खुफिया तंत्र पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- संभल SP-IPS अंशिका वर्मा की लव स्टोरी:5 साल पहले गोरखपुर में पहली बार मिले, अब 28 मार्च को बाड़मेर में शादी करेंगे संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा शादी करने जा रहे हैं। शादी के सभी कार्यक्रम राजस्थान में होंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी-संगीत सेरेमनी है। 28 मार्च को शादी और 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसोर्ट में रिसेप्शन है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्फ चाटने का...VIDEO सामने आया तो दुकान में लगी आग:लखनऊ में बगल की दुकान भी जली, लोग बोले- किसी ने फूंक दिया
    Next Article
    आजमगढ़ में आठ लोगों पर हुआ मुकदमा:तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से हुई मौत के बाद सड़क जाम करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment