Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धीरेंद्र शास्त्री की कथा में तैनात रहेंगे एक हजार पुलिसकर्मी:प्रतापगढ़ में 17 से 20 नवंबर तक होगी श्रीराम कथा, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ली चुटकी

    23 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले के कुंडा के बेंती में 17 से 20 नवंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा होगी। आयोजन के लिए करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। कथा क्षेत्र को 9 सेक्टर और 7 जोन में बांटा गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कथा को जनसमर्थन जुटाने का तरीका बताया है। कथा में पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी परिवारों को भी आमंत्रित किया गया है। कथा सुनने के बाद इन परिवारों को बसों के जरिए प्रयागराज, काशी और अयोध्या के दर्शन कराए जाएंगे। कथा के मुख्य यजमान विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 10 बसों की व्यवस्था की है। राजा भैया के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं की स्थिति और उनके संघर्षों को समाज के सामने लाना है। वह चाहते हैं कि लोग इन परिवारों की परेशानियों, उनके अनुभवों और संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में जानें। अखिलेश यादव ने साधा निशाना अखिलेश यादव ने कथा को लेकर राजा भैया पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनसमर्थन के लिए कथा कराई जा रही है और कथा अपना काम नहीं बता पा रही है। उन्होंने कहा, “हम लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं। संविधान रहेगा तो आरक्षण रहेगा, न्याय मिलेगा।” अखिलेश यादव ने आगरा में दलित समाज पर अत्याचार होने की बात भी कही। राजनीतिक हस्तियां भी आएंगी आयोजन में धार्मिक जगत के साथ-साथ राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की भी संभावना है। आयोजन से जुड़े लोगों के मुताबिक, योगगुरु बाबा रामदेव, सतुआ बाबा और हैदराबाद के टी.राजा समेत कई संतों, मंत्रियों और विधायकों को आमंत्रित किया गया है। बाबा रामदेव और सतुआ बाबा सहित कुछ संतों को भी न्योता दिया गया है। इसके अलावा दूसरे राज्यों के कई नेताओं के भी कुंडा पहुंचने की उम्मीद है। आखिरी दिन लगेगा दिब्य दरबार आयोजन के आखिरी दिन दिव्य दरबार लगेगा। पंडाल, भोजन और ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं के भोजन के लिए 20 बड़े चूल्हों पर खाना बनाया जाएगा। फिल्म ‘हनुमान अंश' के कलाकार आएंगे फिल्म ‘हनुमान अंश ’ के मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्य ने वीडियो जारी कर बताया कि वे अपने साथी कलाकारों के साथ 18 नवंबर को कथा में पहुंचेंगे। सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजान सुरक्षा की जिम्मेदारी 1 एसपी, 3 एडिशनल एसपी और 6 सीओ संभालेंगे। फतेहपुर, कौशांबी और प्रयागराज से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 16 से 20 नवंबर तक कुंडा में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। आयोजन समिति के मुताबिक, हजारों श्रद्धालुओं के बैठने और ठहरने का इंतजाम किया जा रहा है। करीब 20 से 25 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में बाउंसर का रुपयों भरा बैग गायब:दोस्त के घर रुका था, मुंबई में रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रहा था 14 लाख
    Next Article
    यूपी में 4 IAS और 55 PCS अफसरों के ट्रांसफर:5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद में नई तैनाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment