Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धीरेंद्र-शास्त्री ने मां के साथ बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का किया समर्थन, कहा- ट्रंप भरोसेमंद नहीं

    20 hours ago

    1

    0

    काशी नगरी में बाबा बागेश्वर नाथ के आगमन पर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। शहर पहुंचते ही उनके अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। काशी के विभिन्न स्थानों से आए भक्तों ने बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा बागेश्वर नाथ ने अपने भक्तों से बातचीत की और उन्हें धर्म, आस्था और सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि काशी आना उनके लिए हमेशा विशेष अनुभव रहता है, क्योंकि यह भगवान शिव की नगरी है और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा पूरे देश को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा- मैं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन करता है। उन्होंने कहा ट्रंप भरोसेमंद नहीं है। वह कुछ भी बोलते रहते है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के फाइनल में पहुंचने पर पूरी टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की सराहना की। बाबा ने विश्वास जताया कि भारतीय टीम निश्चित रूप से जीत हासिल करेगी और देश का नाम रोशन करेगी। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को समर्थन देने की बात कहीं बाबा बागेश्वर नाथ ने कहा कि पूरे विश्व में यदि शांति का रास्ता निकालना है तो भारत और भारत की सनातन संस्कृति ही है, जो सही रास्ता दिखा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को समर्थन देने की बात भी कही है। मां संग काशी विश्वनाथ के दर्शन किए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी मां संग श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की सनातन की विचारधारा से पूरे विश्व में शांति आ सकती है। उन्होंने बताया कि सनातन की संस्कृति में वह ताकत है कि वह विश्व में शांति और संतुलन बना सकती है। ट्रंप भरोसेमंद नहीं उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी हमला किया है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप भरोसेमंद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप इसलिए भरोसेमंद नहीं है क्योंकि वह शाम को कुछ और बोलते हैं और सुबह कुछ और, ऐसे इंसान पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता। जिस तरह से उन्होंने अपने अधिकार का गलत उपयोग करके टैरिफ वार शुरू किया, उससे उनकी कार्य प्रणाली दिखती है कि वह दुनिया में अशांति फैलाना चाहते हैं। गंगा, गौ और गीता से जुड़े मामले पर मेरा समर्थन है: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गौ रक्षा और गाय को राज्य माता का दर्जा देने के लिए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि गौ, गंगा और गीता से जुड़ा कोई भी मामला हो तो हम उसका पुरजोर समर्थन करेंगे। शंकराचार्य ने गाय का मुद्दा उठाया है और हम गौ सेवक होने के नाते उनका नैतिक रूप से समर्थन करते हैं। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… EX मुस्लिम सलीम को 7 दिन बाद होश आया:डॉक्टर बोले- शायद बोल न पाएं; हमलावरों के पिता बोले- बेटों का फर्जी एनकाउंटर हुआ खुद को Ex-मुस्लिम कहने वाले गाजियाबाद के सलीम वास्तिक को हमले के 7 दिन बाद गुरुवार को होश आया है। वह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के ICU में ही हैं। अस्पताल ने उनके बेटे उस्मान को एक वीडियो दिया है। 5 सेकेंड के इस वीडियो में सलीम वास्तिक बेड पर दिख रहे हैं। ऑक्सीजन लगी है। गले पर टांके लगे हैं। डॉक्टर कहते हैं- सलीम…। वो (सलीम) आंख खोलकर देखते हैं। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में भाई ने बहन को चाकू से गोदकर मारा:गुड़गांव में आईटी कंपनी में काम करता है भाई, होली की छुट्टी पर आए थे घर
    Next Article
    पराग डेयरी के टेंडर पर सवाल:ऑनलाइन एरर से कई कंपनियां आवेदन नहीं कर सकीं; फेडरेशन से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment