Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में भाई ने बहन को चाकू से गोदकर मारा:गुड़गांव में आईटी कंपनी में काम करता है भाई, होली की छुट्टी पर आए थे घर

    22 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में एक युवक ने अपनी जुड़वा सगी बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बहन को मारने के बाद युवक जॉब पर गई मां को घर लेकर आया। बेटी को खून से सराबोर देखकर मां चीखते हुए जोर-जोर से रोने लगी। तो युवक ने मां पर भी चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद खुद कार लेकर मौके से भाग गया। इधर चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर के अंदर आए। तो देखा कि मां-बेटी दोनों खून से सनी जमीन पर लेटी हैं। बाहर बेटा कार निकालकर जा रहा था। पड़ोसियों ने बेटे को खूब आवाजें लगाईं, लेकिन वो मौके से भाग गया। घटना शहर के मझोला थाना इलाके में बुद्धि विहार की है। मृतक का नाम हिमशिखा है। घटना मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास गणेश पार्क की है। यहां रहने वाली नीलिमा बीमा कंपनी में काम करती हैं। नीलिमा के दो जुड़वा बेटा-बेटी थे। बेटा हार्दिक(25) गुड़गांव में गूगल में काम करता है। जबकि बेटी हिमशिखा (25) गुड़गांव में ही विप्रो में जॉब करती थी। फिलहाल नीलिमा घर पर अकेले ही रहती हैं। पड़ोसी सुनीता अहलूवालिया ने बताया- वो भी पंजाबी है और हम भी पंजाबी हैं तो निकलते-बैठते हाल-चाल पूछ लेते थे। वो यहां अकेले रहती है। पति का पता नहीं। आज दोपहर को मुझे नीलिमा के घर से चीखने की आवाज आई। तो मैं एक और पड़ोसी के साथ उसके घर गई। जहां नीलिमा और उसकी बेटी दोनों खून से लथपथ पड़ी थी। दोनों जुड़वा थे। होली पर घर आए थे। नीलिमा ने बताया था कि आज ही दोनों गुड़गांव के लिए निकलने वाले थे। नीलिमा सुबह नौकरी पर गई थी। दोनों बच्चे आज गुड़गांव जाने की तैयारी कर रहे थे। दोपहर में मैंने देखा कि हार्दिक कार से अपनी मां को घर लेकर आया। नीलिमा के अंदर जाते ही खूब तेज चिल्लाने की आवाज आई। तो हम लोग बाहर निकले। तब तक हार्दिक दोबारा से गाड़ी से कहीं चला गया। हम लोगों ने पीछे से कई आवाजें भी लगाईं। लेकिन उसने नहीं सुना। हम लोग जब नीलिमा के घर गए, तो देखा कि नीलिमा और हिमशिखा दोनों का खून बह रहा था। हमने तुरंत पुलिस को फोन किया। बेटी की मौके पर मौत घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों को जैसे ही घटना के बारे में पता चला लोगों में हड़कंप मच गया। फिर पुलिस ने दोनों को मुरादाबाद जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने हिमशिखा को मृत घोषित कर दिया। नीलिमा अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि भाई-बहन के बीच कहासुनी के बाद यह घटना हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस को दोपहर डेढ़ बजे सूचना मिली कि एक युवक ने अपनी मां और बहन पर अटैक कर दिया है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल मां-बेटी को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया है जबकि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी हार्दिक कार लेकर फरार हो गया है। पुलिस की टीमें संबंधित कार की तलाश में जुटी हैं। आरोपी की घायल मां नीलिमा से पूछताछ की गई है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनुज अग्निहोत्री पहले नंबर पर, दूसरे स्थान पर राजेश्वरी... ये रही UPSC की टॉपर्स लिस्ट
    Next Article
    धीरेंद्र-शास्त्री ने मां के साथ बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का किया समर्थन, कहा- ट्रंप भरोसेमंद नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment