Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग में नियमों के उल्लंघन का आरोप:आदित्य धर का प्रोडक्शन हाउस ब्लैकलिस्ट; BMC ने की कार्रवाई

    9 hours ago

    1

    0

    डायरेक्टर आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज को सोमवार को मुंबई में फिल्म धुरंधर 2 की शूटिंग की परमिशन लेने से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने फिल्म की शूटिंग के दौरान सुरक्षा नियमों के बार-बार उल्लंघन का आरोप लगाया है। कंपनी अब महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड से अनुमति नहीं ले सकेगी। द इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में BMC के अधिकारियों के हवाले बताया कि BMC के जोन 1 के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर ने B62 स्टूडियोज और दो अन्य आवेदकों कोमल पोखरियाल और नासिर खान को स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने की मंजूरी दे दी है। BMC ने इमारत की टेरेस पर शूटिंग करने और बिना अनुमति दो जनरेटर वैन इस्तेमाल करने के लिए ₹1 लाख जुर्माने की सिफारिश की है। इसके साथ ही ₹25,000 की सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त करने की भी मांग की गई है। नगर निगम के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस ने 7 और 8 फरवरी के बीच शूटिंग की अनुमति मांगी थी। 30 जनवरी को ए वार्ड के मोदी स्ट्रीट और पेरिन नरिमन स्ट्रीट पर शूटिंग की अनुमति दी गई थी। शर्तों का पूरी तरह उल्लंघन किया गया: अधिकारी अधिकारियों का दावा है कि सेट पर पुलिस विभाग की शर्तों का पूरी तरह उल्लंघन किया गया। अनुमति में पटाखे और ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल पर रोक थी। उल्लंघन के बाद डिपॉजिट जब्त कर ब्लैकलिस्ट की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद कोमल पोखरियाल ने 13 और 14 फरवरी के लिए नई अनुमति मांगी, लेकिन पहले उल्लंघन का हवाला देते हुए आवेदन रद्द कर दिया गया। फिर 14 फरवरी को रात 12:30 बजे से 4 बजे तक शूटिंग के लिए नया आवेदन किया गया। आवेदकों ने आश्वासन दिया कि ज्वलनशील सामग्री का उपयोग नहीं होगा, जिसके बाद शर्तों के साथ अनुमति दी गई। हालांकि, BMC अधिकारियों के अनुसार 14 फरवरी की रात करीब 12:45 बजे मुंबई पुलिस को शिकायत मिली कि शूटिंग के दौरान जलती मशालों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच जलती मशालें जब्त कीं। दूसरी घटना के बाद आवेदकों ने भरोसा दिया कि आग से जुड़े सीन अब VFX के जरिए फिल्माए जाएंगे। ए वार्ड कार्यालय ने कोमल पोखरियाल और नाशिर खान के खिलाफ भी भविष्य में शूटिंग अनुमति रोकने की सिफारिश की है। बता दें कि फिल्म धुरंधर 2 का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह हैं। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मस्जिद का गेट खुलवाने को अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:गोरखपुर में सिविल कोर्ट के गेट नंबर 3 पर धरने पर बैठे
    Next Article
    न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 में पहुंचा:कनाडा को 8 विकेट से हराया, युवराज टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बैटर बने

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment