Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘धूड़’ में नहीं होंगे आइटम डांस और गालियां:एक्टर यशपाल शर्मा बोले- दो घंटे में पूरी किताब पढ़ने का अनुभव देगी फिल्म; जयपुर में ट्रेलर लॉन्च

    13 hours ago

    1

    0

    जयपुर में राजस्थानी फिल्म ‘धूड़ (सैंडस्टॉर्म)’ का समारोह के दौरान आधिकारिक ट्रेलर रिलीज किया गया। अभिनेता यशपाल शर्मा ने फिल्म को लेकर कहा कि इसमें आइटम डांस और गालियां नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि फिल्म दर्शकों को करीब दो घंटे में एक पूरी किताब पढ़ने जैसा अनुभव देगी। यह फिल्म 23 अक्टूबर को राजस्थान सहित देश के चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को कलाम एकेडमी और समर जैन की प्रस्तुति, सोल ऑफ डेजर्ट प्रोडक्शन की ओर से स्टूडियो ऐनक के सहयोग से तैयार किया गया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा सहित पूरी टीम मौजूद रही। ट्रेलर में राजस्थान का पारंपरिक परिवेश, रेगिस्तानी दृश्य, गांवों की सामाजिक संरचना और परिवार के भीतर चलने वाले संघर्ष को प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। ‘फिल्म नहीं, दो घंटे में पूरी किताब पढ़ने जैसा अनुभव होगा’ ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेता यशपाल शर्मा ने फिल्म को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि ‘धूड़’ को बनाने में पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। उन्होंने फिल्म की तुलना साहित्य और किताब पढ़ने के अनुभव से करते हुए कहा कि अगर दर्शक केवल आइटम डांस या गालियां सुनने के लिए फिल्म देखने जा रहे हैं, तो यह फिल्म उनके लिए नहीं है। यहां देखिए ट्रेलर लॉन्च के PHOTO'S… आइटम डांस या गालियां सुनना है तो ये फिल्म मत देखना यशपाल शर्मा ने कहा कि अगर आप आइटम डांस देखना चाहते हैं या फिर गालियां सुनना चाहते हैं, तो यह फिल्म देखने मत जाना। ये फिल्म आपको पूरी पुस्तक पढ़ने जैसा अहसास करवाएगी। एक फिल्म देखना एक पुस्तक के पढ़ने के बराबर है। दो घंटे में पूरी किताब पढ़ लेंगे, यह मेरी गारंटी है। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के बाद दर्शक साहित्य से जुड़ाव महसूस करेंगे। उनके अनुसार, ‘धूड़’ केवल मनोरंजन के लिए बनाई गई फिल्म नहीं है, बल्कि इसकी कहानी और किरदार दर्शकों को एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव देंगे। राजस्थानी फिल्मों के इतिहास में बदलाव की उम्मीद यशपाल शर्मा ने कहा कि उन्हें लगता है कि ‘धूड़’ राजस्थानी फिल्मों के इतिहास में बदलाव लाने वाली फिल्म साबित हो सकती है। उन्होंने फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकारों की मेहनत का जिक्र करते हुए कहा कि हर अभिनेता ने अपने किरदार के लिए पूरी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि फिल्म में कहानी से लेकर अभिनय और दूसरे तकनीकी पक्षों तक टीम ने गंभीरता से काम किया है। उनका मानना है कि दर्शकों को फिल्म में कई स्तरों पर कुछ अलग देखने को मिलेगा। यशपाल शर्मा के साथ ये कलाकार आएंगे नजर फिल्म में दिग्गज अभिनेता यशपाल शर्मा के साथ अलका अमीन, भवानी सिंह चौहान, विवेक पारीक, प्रवीण चौधरी और वानिकी त्यागी सहित कई कलाकार नजर आएंगे। सभी कलाकारों ने राजस्थान के सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश से जुड़े किरदारों को निभाया है। यशपाल शर्मा ने कहा कि जिस चीज ने उन्हें सबसे पहले ‘धूड़’ से जोड़ा, वह निर्देशक आनंद सिंह चौहान की बनाई हुई दुनिया और किरदारों की ईमानदार लेखनी थी। उनके अनुसार कहानी राजस्थान की मिट्टी से जुड़ी है, लेकिन इसमें मौजूद भावनाएं हर दर्शक को अपने करीब महसूस हो सकती हैं। निर्देशक बोले- राजस्थान की मिट्टी से निकली है कहानी फिल्म के लेखक और निर्देशक आनंद सिंह चौहान ने कहा कि ‘धूड़’ उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसकी कहानी राजस्थान की मिट्टी से निकली है। उन्होंने फिल्म के परिवेश को प्रामाणिक रखने पर खास जोर दिया है। उन्होंने कहा कि टीम ने कोशिश की है कि फिल्म का संसार अपने समय, स्थान और संस्कृति के प्रति पूरी तरह वास्तविक महसूस हो। इसके साथ ही फिल्म का नाटक, संघर्ष और भावनाएं हर दर्शक से जुड़ सकें। ‘हेल्लारो’ के संगीतकार ने तैयार किया फिल्म का संगीत फिल्म का संगीत और गीत-संगीत मेहुल सुरती ने तैयार किया है। मेहुल सुरती को गुजराती फिल्म ‘हेल्लारो’ में अपने प्रशंसित संगीत के लिए जाना जाता है। ‘धूड़’ में संगीत को कहानी और राजस्थान के वातावरण के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है। फिल्म का निर्माण समर जैन, नरेंद्र कृष्णिया, मुकेश पारीक, डी. एस. चौहान और अभिषेक चोपड़ा ने किया है। ‘धूड़ (सैंडस्टॉर्म)’ 23 अक्टूबर को राजस्थान के सिनेमाघरों के साथ देश के चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जाह्नवी कपूर ने 360 डिग्री जीभ मोड़ने को बताया टैलेंट:पेरिस फैशन वीक में दिया बयान; सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं
    Next Article
    'काला हिरण' फिल्म विवाद, हाईकोर्ट ने सलमान से जवाब मांगा:प्रड्यूसर ने कहा- फिल्म की रिलीज रोकने कई मुकदमे किए; जानिए पूरा विवाद

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment