Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Thiruparankundram विवाद: MK Stalin ने TVK सरकार की विफलता पर उठाए सवाल

    1 day ago

    2

    0

    द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को थिरुपरनकुंद्रम मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्देश को चौंकाने वाला बताते हुए इसे तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार की विफलता करार दिया। द्रमुक नेता ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने ‘दोहरा रुख’ अपनाया और पूरे मामले को गलत तरीके से संभालते हुए कायरतापूर्ण ढंग से मंदिर के न्यासी मंडल को जिम्मेदार ठहरा दिया। स्टालिन ने आरोप लगाया कि टीवीके सरकार की अक्षमता के कारण राज्य के अधिकारों, विरासत और धार्मिक सद्भाव पर खतरा उत्पन्न हो गया है।उन्होंने इसे तमिलनाडु के इतिहास में अभूतपूर्व घटनाक्रम बताते हुए कहा कि न्यायालय में मजबूती से पक्ष रखने में सरकार की विफलता से राज्य को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। स्टालिन ने उच्चतम न्यायालय के फैसले के प्रमुख बिंदुओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शीर्ष अदालत द्वारा राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया जाना चौंकाने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, “उच्चतम न्यायालय में उचित और मजबूत दलीलें पेश करने में विफल रहकर, मामले के विभिन्न पहलुओं पर दोहरा रुख अपनाकर और जहां सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी, वहां कायरतापूर्ण ढंग से मंदिर के न्यासी मंडल के पीछे छिपकर टीवीके सरकार ने पूरे मामले को बिगाड़ दिया।” उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक सरकार ने ही थिरुपरनकुंद्रम में सदियों पुरानी पूजा परंपराओं और रीति-रिवाजों की रक्षा की थी तथा धार्मिक सद्भाव, शांति व राज्य के अधिकारों को कायम रखा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Narayanpur में मदर मैरी की प्रतिमा को आग लगाने का प्रयास, अज्ञात लोगों पर FIR
    Next Article
    Kanpur में पांच दिवसीय Hindu Spiritual Fair शुरू, RSS के कृष्ण गोपाल रहे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment