Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Narayanpur में मदर मैरी की प्रतिमा को आग लगाने का प्रयास, अज्ञात लोगों पर FIR

    1 day ago

    1

    0

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अज्ञात लोगों ने मदर मैरी की मूर्ति को जलाने और नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना 24 और 25 नवंबर की दरमियानी रात बांग्लापारा स्थित विश्वदीप्ति हाई स्कूल परिसर में बने सेक्रेड हार्ट चर्च के सामने हुई।शिकायत के मुताबिक, 25 नवंबर को रात करीब 12:20 बजे तीन अज्ञात लोगों ने मूर्ति को जलाने और क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। इससे एक दिन पहले भी कुछ लोगों ने मूर्ति को हटाने और नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया था। इसमें कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज में लोगों की गतिविधियां और मूर्ति के पास आग की लपटें दिखाई दीं, कंक्रीट की मूर्ति सुरक्षित रही, लेकिन उस पर कालिख के निशान पड़ गए।हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बीच, मसीह एकता समाज ने बृहस्पतिवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर कार्रवाई और क्रिसमस से पहले चर्चों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। संगठन ने नियमित गश्त और धार्मिक आयोजनों के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग की।ज्ञापन में दो जनवरी 2023 को इसी चर्च में हुई तोड़फोड़ का उल्लेख करते हुए कहा गया कि बार-बार ऐसी घटनाओं से ईसाई समुदाय में डर और असुरक्षा का माहौल है। उस समय हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड की SARA टीम ने मेघालय में समझा PES मॉडल और सामुदायिक वन संरक्षण
    Next Article
    Thiruparankundram विवाद: MK Stalin ने TVK सरकार की विफलता पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment