Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tibet में 7.0 तीव्रता का भीषण Earthquake, 16 लोगों की मौत और 65 घायल

    4 hours ago

    1

    0

    चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में नागकू शहर की बाकेन काउंटी में 7.0 तीव्रता का भूकंप आने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 65 अन्य लोग घायल हो गए। शहर के भूकंप राहत मुख्यालय ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजकर 33 मिनट पर आए इस शक्तिशाली भूकंप के बाद क्षेत्रीय आपदा रोकथाम, न्यूनीकरण एवं राहत समिति ने शुक्रवार को प्राकृतिक आपदा राहत कार्यों के लिए तीसरे स्तर की आपातकालीन प्रतिक्रिया सक्रिय कर दी।घायलों में से 11 की हालत गंभीर है और अन्य को मामूली चोटें आई हैं। भूकंप के कारण 330 से अधिक मकान ढह गए या क्षतिग्रस्त हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शुक्रवार को प्रांतीय राजधानी ल्हासा से बताया कि भूकंप से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और राहत कार्य जारी हैं।शुक्रवार तड़के से ही विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों की ओर से आवंटित राहत सामग्री भूकंप प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने लगी। इसमें पहले से तैयार 1,000 आवासीय इकाइयां, 3,200 से अधिक तंबू, 2,800 से ज्यादा तह किए जा सकने वाले बिस्तर और रजाइयां, स्टोव तथा कपड़ों जैसी रोजमर्रा की जरूरत की अन्य वस्तुएं शामिल हैं। इस बीच, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भूकंप में लापता लोगों की तलाश और उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने तथा घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।शी ने अपने निर्देश में कहा कि भूकंप में जानमाल के नुकसान को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। तिब्बती पठार में शक्तिशाली भूकंप आने का खतरा बना रहता है। यह क्षेत्र उस स्थान के ठीक ऊपर स्थित है, जहां यूरेशियाई एवं भारतीय टेक्टोनिक प्लेटें आपस में मिलती हैं और अक्सर बहुत अधिक ताकत से टकराती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump को US Court का सख्त निर्देश, BBC मानहानि केस में 11 दिसंबर तक दें बयान
    Next Article
    'जो देश अल्पसंख्यकों की सुरक्षा नहीं कर सकता...': संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की लगाई क्लास, कारगिल युद्ध का कराया अहसास

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment