Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tiger Shroff की कार पर फायरिंग को Manoj Bajpayee ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा फिल्म उद्योग हमेशा आसान निशाना

    8 hours ago

    1

    0

    अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड हस्तियों को हाल में मिल रही धमकियों और उनके खिलाफ गोलीबारी की घटनाओं को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताते हुए बुधवार को कहा कि फिल्म उद्योग हमेशा से ही ‘‘आसान निशाना’’ रहा है। बाजपेयी ने गोलीबारी की हालिया घटना में टाइगर श्रॉफ के बाल-बाल बचने पर राहत जताई। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह (गोलीबारी की घटना) दुर्भाग्यपूर्ण है और राहत की बात है कि टाइगर सुरक्षित हैं और ठीक हैं।उनके चालक की हालत में सुधार हो रहा है। फिलहाल, हमारे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है, क्योंकि जांच जारी है। देखते हैं कि आगे क्या होता है।’’ रविवार को मुंबई के उपनगरीय जुहू इलाके में हमलावरों ने टाइगर की कार पर गोलीबारी की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे।इस घटना में उनका चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी और अभिनेता सलमान खान को हाल में मिली सुरक्षा संबंधी धमकियों के बारे में बाजपेयी ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां स्थिति से निपटने के लिए जरूरी कदम उठा रही हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म उद्योग में 1990 के दशक के आखिरी और 2000 के शुरुआती वर्षों जैसा दौर लौट रहा है, जब फिल्मी हस्तियों को मिलने वाली धमकियां चिंता का विषय थीं, बाजपेयी ने कहा, ‘‘फिल्म उद्योग हमेशा से ही आसान निशाना रहा है।लेकिन मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि हम कानून के विशेषज्ञ नहीं हैं और (पुलिस) विभाग सख्त कदम उठा रहा है। हमें इस बारे में कोई संदेह नहीं है।’’ सुरक्षा संबंधी धमकियों के फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों पर पड़ने वाले मानसिक प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता ने स्वीकार किया कि लगातार खतरे का माहौल हर किसी को प्रभावित करता है। बाजपेयी ने कहा, ‘‘इसका निश्चित रूप से हर व्यक्ति पर असर पड़ता है, क्योंकि आप असहाय महसूस करते हैं।’’ बाजपेयी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गजब रात’ के प्रचार में व्यस्त हैं।रितेश शाह के निर्देशन में और नीरज पांडे के बैनर ‘फ्राइडे स्टोरीटेलर्स’ तले बनी ‘गजब रात’ 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Baba Siddique Murder Case: Anmol Bishnoi की कस्टडी पर Mumbai Court ने मांगी रिपोर्ट
    Next Article
    Tihar Jail से रिहा हुए कॉजपा नेता सौरव दास और आशुतोष रांका, कोर्ट में दिया शांति बनाए रखने का हलफनामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment