Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TikTok ने US में 40 करोड़ डॉलर का समझौता किया, बच्चों की ऑनलाइन प्राइवेसी के उल्लंघन का था आरोप

    1 hour ago

    2

    0

    टिकटॉक ने बच्चों की निजता से जुड़े संघीय कानूनों के उल्लंघन के मामले में अमेरिकी न्याय मंत्रालय के साथ 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर के समझौते पर सहमति जताई है। अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि टिकटॉक तत्काल 30 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगा, जबकि शेष 10 करोड़ डॉलर का भुगतान उस समय किया जाएगा जब उसकी पूर्ववर्ती कंपनी म्यूजिकली के खिलाफ जारी पुराने सहमति आदेश को रद्द कर दिया जाएगा। अमेरिका के एसोसिएट अटॉर्नी जनरल स्टेनली ई. वुडवर्ड जूनियर ने एक बयान में कहा, ‘‘यह समझौता अमेरिकी बच्चों और अभिभावकों के लिए बड़ी जीत है।’’ उन्होंने कहा कि मंत्रालय की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा हो और जिन कंपनियों को उनकी निजी जानकारी सौंपी गई है, वे अपने कानूनी दायित्वों का पालन करें।न्याय मंत्रालय द्वारा 2024 में मुकदमा दायर किए जाने के बाद टिकटॉक में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इनमें सबसे प्रमुख बदलाव अमेरिका में कंपनी के स्वामित्व ढांचे से जुड़ा है। जनवरी में इस सोशल मीडिया मंच ने ओरेकल, सिल्वर लेक और संयुक्त अरब अमीरात की निवेश कंपनी एमजीएक्स समेत कई बड़े निवेशकों के साथ समझौते किए थे, ताकि नया टिकटॉक अमेरिकी संयुक्त उद्यम बनाया जा सके।इसे भी पढ़ें: US Fraud: बुजुर्गों से 75 लाख डॉलर ठगने का आरोपी Jay Goswami गिरफ्तारटिकटॉक के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को इस मामले पर टिप्पणी के लिए भेजे गए संदेश का तत्काल जवाब नहीं दिया। इस मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि टिकटॉक और चीन स्थित उसकी मूल कंपनी बाइटडांस ने संघीय कानून का उल्लंघन किया। इस कानून के तहत बच्चों से जुड़े ऐप और वेबसाइट को 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की निजी जानकारी एकत्र करने से पहले अभिभावकों की अनुमति लेना अनिवार्य है।इसे भी पढ़ें: Cuba अमेरिकी US Sanctions के आगे कभी नहीं झुकेगा: राजदूत जुआन कार्लोसमुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया था कि कंपनियों ने उन अभिभावकों के अनुरोधों को नजरअंदाज किया जो अपने बच्चों के खाते हटवाना चाहते थे। इसके अलावा, कंपनियों ने उन खातों को भी नहीं हटाया जिनके बारे में उन्हें पता था कि वे 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के हैं। यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब सोशल मीडिया कंपनियों को बच्चों की सुरक्षा और निजता को लेकर बड़ी संख्या में मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है।कई देश छोटे बच्चों और किशोरों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    California Assembly ने पास किया Diwali प्रस्ताव, 8 नवंबर को दी मान्यता
    Next Article
    Ukraine के Kryvyi Rih में रूसी ड्रोन हमले से 14 लोगों की मौत, 121 घायल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment