Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TMC ने ममता को पार्टी प्रमुख बताया:चुनाव आयोग को वर्किंग कमेटी की लिस्ट भेजी; एक दिन पहले बागी गुट ने अरूप रॉय को अध्यक्ष चुना था

    23 hours ago

    1

    0

    असली तृणमूल कांग्रेस (TMC) को लेकर ममता बनर्जी और बागी गुट में खींचतान तेज हो गई है। बागी गुट के दावे के एक दिन बाद मंगलवार को TMC ने चुनाव आयोग को पार्टी के पदाधिकारियों और नेशनल वर्किंग कमेटी की नई लिस्ट भेजी है। लिस्ट में ममता बनर्जी को पार्टी का अध्यक्ष बताया गया है। सुभ्रत बक्शी को उपाध्यक्ष और अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव बताया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग को भेजी गई लिस्ट 20 जून तक की संगठनात्मक स्थिति के आधार पर तैयार की गई है। TMC के बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने मंगलवार को कहा- टीएमसी के स्पेशल सेशन के बाद उसकी बाद नेशनल वर्किंग कमेटी (NWC) बनी और अध्यक्ष का चुनाव हुआ। जब भी ऐसा कुछ होता है तो इलेक्शन कमीशन को बताना जरूरी है। यह एक रूटीन प्रोसेस था। हम आज भी वही करने यहां आए हैं। एक दिन पहले बनर्जी ने TMC की पैरलल वर्किंग कमेटी का ऐलान किया था। विधायक अरूप रॉय को अध्यक्ष चुना गया था। डेरेक और डोला संयुक्त सचिव, लिस्ट में 24 नेताओं के नाम TMC की लिस्ट के मुताबिक, ममता, सुब्रत, अभिषेक, डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन जैसे 6 बड़े नेताओं के अलावा नेशनल वर्किंग कमेटी में कुल 24 नाम हैं। इनमें चंद्रिमा भट्टाचार्य, अमित मित्रा, राजेश पति त्रिपाठी, असीमा पात्रा, मलय घटक, गौतम देव, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, बुलु चिक बराइक, मुकुल संगमा, बैस्वानोर चट्टोपाध्याय, बीरबाहा हांसदा, कल्याण बनर्जी, सौगत रॉय, नदीमुल हक, मदन मित्रा, बिमान बनर्जी, महुआ मोइत्रा और कुणाल घोष को भी रखा गया है। बागी गुट ने पैरलल कमेटी बनाई कुनाल घोष बोले- बागी नेताओं को अधिकार नहीं TMC नेता कुणाल घोष ने सोमवार को बागी गुट पर पार्टी के नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। वहीं, TMC सांसद सौगत रॉय ने भी बागी गुट को महत्व देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि ममता ने पार्टी बनाई है और वही इसकी सबसे बड़ी पहचान हैं। हुगली में TMC नेता को जूतों की माला पहनाकर घुमाया इधर, हुगली के तारकेश्वर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन और TMC नेता सपन सामंत के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिला। लोगों ने उन्हें जूतों की माला पहनाकर घुमाया। सपन सामंत से कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराई। उन पर अंडे और टमाटर भी फेंके। यह घटना 22 जून की है। वीडियो आज सामने आया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि सपन सामंत भ्रष्टाचार में शामिल रहे हैं। इसी के विरोध में लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। 3 जून को 58 बागी विधायकों ने स्पीकर को लेटर सौंपा था ---------------- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल- पूर्व TMC विधायक पर लोगों ने अंडे फेंके: थाने के बाहर चोर-चोर के नारे लगे; पुलिस कर्नाटक से पकड़कर हुगली लाई थी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में रविवार को पूर्व TMC विधायक रामेंदु सिन्हा राय के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिला। जैसे ही पुलिस उन्हें धानियाखाली थाने लेकर पहुंची, बाहर मौजूद लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने उनपर अंडे भी फेंके। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वीरभद्र सिंह की जयंती पर शिमला में इंटरनेशनल प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप:5 देशों के मुक्केबाजों ने दिखाया दम, राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित की
    Next Article
    इंदौर में 18, शिवपुरी में 12 कोचिंग सेंटर सील:भोपाल में नहीं मिले वेंटिलेशन-इमरजेंसी एग्जिट; ग्वालियर में 1050 में से 4 में ही फायर सेफ्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment