Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Trump vs Obama: मिडटर्म में ओबाना की हुई एंट्री, ट्रंप की रिपब्लिकन पर संकट

    24 minutes from now

    1

    0

    अमेरिका में मध्यावधि चुनावों से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रिपब्लिकन सहयोगियों पर तीखा हमला बोला है। ओहायो और मिशिगन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के प्रचार के दौरान ओबामा ने रिपब्लिकन नेताओं के रवैये को क्रूर और असभ्य करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं। दूसरी ओर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में मतदान के दौरान रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी का बचाव किया। दरअसल, ओहायो में गवर्नर पद की उम्मीदवार एमी एक्टन से जुड़े एक चुनावी विज्ञापन ने अमेरिकी राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस विज्ञापन में एक्टन की मां नजर आ रही हैं। उनकी मां द्वारा दिए गए बयानों को लेकर ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी पर निशाना साधा। इसके साथ ही, ओबामा मिशिगन से सीनेट की दौड़ में शामिल अब्दुल अल-सईद के समर्थन में भी खुलकर सामने आए। ऐसे में सवाल उठता है कि चुनावों से पहले अमेरिका में यह सियासी टकराव इतना तीव्र क्यों हो गया है?इसे भी पढ़ें: Iran ने कहा America के साथ कूटनीति के रास्ते खुले, मध्यस्थों से भेजे जा रहे संदेशअसल में अमेरिका में आगामी मध्यावधि चुनावों को लेकर डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियों के बीच मुकाबला काफी कड़ा हो चुका है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ओहायो और मिशिगन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों के चुनावी तौर-तरीकों पर सवाल उठाए। रिपब्लिकन नेताओं के आचरण को क्रूर और अशिष्ट बताते हुए ओबामा ने कहा कि हाल के दिनों में ऐसा लगता है कि वे किसी भी हद को पार करने या किसी भी स्तर तक गिरने से नहीं कतरा रहे हैं। ओबामा का यह हमला ऐसे समय में आया है जब डेमोक्रेटिक पार्टी चुनाव से पहले अपने समर्थकों को एकजुट करने की कोशिश में जुटी है। ओहायो में डेमोक्रेटिक गवर्नर पद की उम्मीदवार डॉ. एमी एक्टन से जुड़ा एक चुनावी विज्ञापन विवाद की मुख्य वजह बन गया है। इस विज्ञापन में एक्टन की मां डोना आर्थर नजर आती हैं। विज्ञापन में वह अपनी बेटी को झूठी बताती हैं और उसके मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों का जिक्र करती हैं स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों का जिक्र करती हैं। ओबामा ने इसी विज्ञापन को लेकर रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी पर तीखा निशाना साधा। ओबामा ने कहा कि एमी एक्टन ने अपने कठिन बचपन और उससे जुड़े अनुभवों के बारे में पूरी संवेदनशीलता के साथ बात की है। उन्होंने इस पूरे मामले को चुनावी राजनीति के गिरते स्तर से जोड़ते हुए रिपब्लिकन नेताओं की कड़ी आलोचना की।इसे भी पढ़ें: मोदी का नाम लेकर 193 देशों के सामने ट्रंप की बेइज्जती करने वाले ने कैसे ब्राजील में पलट दी बाजी, लैटिन अमेरिका की राजनीति पर क्या पड़ेगा इस जीत का असर?इस बीच, एमी एक्टन ने भी अपने प्रतिद्वंद्वी रामास्वामी पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रामास्वामी अपने लड़खड़ाते चुनावी अभियान को बचाने के लिए जानबूझकर उनके बचपन का फायदा उठा रहे हैं। एक्टन ने कहा कि रामास्वामी जमीनी हकीकत से पूरी तरह कटे हुए हैं और सिर्फ अपने निजी स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने रामास्वामी को ओहायो के लिए एक खतरा बताया। इस विवाद के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को फ्लोरिडा में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने विवेक रामास्वामी के प्रचार विज्ञापन का बचाव किया। ट्रंप ने कहा कि विज्ञापन में एमी एक्टन की मां ने उन्हें झूठी कहा है, और इससे बेहतर गवाही या संदर्भ और कोई नहीं हो सकता। इस तरह ओहायो में एक चुनावी विज्ञापन से शुरू हुआ यह विवाद अब डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन नेताओं के बीच तीखे जुबानी जंग में तब्दील हो चुका है। एक तरफ जहां ओबामा और एक्टन इस विज्ञापन को लेकर रामास्वामी पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप उनके समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। ओबामा ने मिशिगन में सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद के समर्थन में भी चुनाव प्रचार किया। अल-सईद एक पूर्व सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी हैं और वह पूर्व रिपब्लिकन प्रतिनिधि माइक रोजर्स के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Lula da Silva ने हासिल की 44 लाख वोटों की बढ़त, चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने
    Next Article
    Sri Lanka में भिक्षु Gnanasara के क्षमादान की मांग पर आंदोलन वरिष्ठ धर्मगुरुओं की अपील के बाद रुका

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment