Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उच्च न्यायालय समिति ने गाजीपुर गृहों का निरीक्षण किया:जिला जज के नेतृत्व में व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की किशोर न्याय समिति के निर्देशों के तहत बुधवार को बाल संरक्षण गृहों का औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर और राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर में हुआ। निरीक्षण समिति का नेतृत्व जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। समिति में एडीएम/एफआर दिनेश कुमार, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कक्ष संख्या-01 राम अवतार प्रसाद, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी नूतन द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना और जिला परिवीक्षाधीन अधिकारी संजय कुमार सोनी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर में सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित पाए गए। आवासित किशोर भी 25 फरवरी 2026 की उपस्थिति पंजिका के अनुसार मौजूद मिले। समिति ने दोनों संस्थानों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, साफ-सफाई, बच्चों के कपड़ों की समुचित व्यवस्था, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। समिति ने यह भी निर्देश दिया कि बच्चों से प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियां कराई जाएं, ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। समिति ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा नियमित निगरानी रखने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान किसी भी बालक द्वारा किसी प्रकार के उत्पीड़न या परेशानी की कोई शिकायत नहीं की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पटियाली थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक धरने पर बैठे:इंस्पेक्टर लोकेश भाटी पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    मनरेगा कर्मियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:सोनभद्र में 8 माह से बकाया मानदेय भुगतान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment