Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पटियाली थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक धरने पर बैठे:इंस्पेक्टर लोकेश भाटी पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप, कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले की पटियाली कोतवाली में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, विधायक हरिओम वर्मा और लगभग 400 कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं। यह धरना पटियाली इंस्पेक्टर लोकेश भाटी पर एक कार्यकर्ता से बात कराने के दौरान जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप के बाद शुरू हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि जब तक इंस्पेक्टर को थाने से नहीं हटाया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा और विधायक हरिओम वर्मा दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पटियाली कोतवाली पहुंचे। उन्होंने थाने के अंदर जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू किया और जमकर नारेबाजी की। धरने की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार भी सीओ के साथ पटियाली थाने पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को धरना समाप्त करने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन नेताओं ने धरना खत्म करने से इनकार कर दिया। यह धरना लगभग 5 घंटे से जारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि उनके कार्यकर्ता अमन चौहान किसी मामले को लेकर इंस्पेक्टर लोकेश भाटी से बात कराने थाने पहुंचे थे। अमन चौहान ने जब इंस्पेक्टर से कहा कि जिलाध्यक्ष बात करेंगे, तो इंस्पेक्टर ने उनके लिए अभद्र और बेहद गलत भाषा का प्रयोग किया। शर्मा ने दोहराया कि जब तक इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    29 लाख का मिलावटी खोया और सोयाबीन तेल जब्त:गंदे कपड़ों में लिपटा मिला बदबूदार खोया, ट्रेन से लाया गया; होली में खपाने की थी तैयारी
    Next Article
    उच्च न्यायालय समिति ने गाजीपुर गृहों का निरीक्षण किया:जिला जज के नेतृत्व में व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment