Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UIDAI ने बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट का अभियान शुरू:5 और 15 साल की आयु पूरी करने पर अपडेट अनिवार्य

    9 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) के लिए जनपद स्तरीय अभियान शुरू किया है। यह अभियान उन बच्चों पर केंद्रित है। जिन्होंने 5 और 15 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, लेकिन अभी तक अपने आधार में बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया है। यह जानकारी जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई आधार संबंधी अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में दी गई। बैठक में सहायक प्रबंधक राजीव त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान नियमों के अनुसार, बच्चे के 5 वर्ष की आयु पूरी होने पर पहला और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर दूसरा बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है। इसमें फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटोग्राफ शामिल हैं। यह अपडेट बच्चों के बायोमेट्रिक डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आवश्यक है। यदि यह अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर पूरा नहीं किया जाता है, तो आधार संख्या निष्क्रिय हो सकती है। ऐसे में बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। इससे उन्हें स्कूल में प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने में कठिनाई होगी। समय पर बायोमेट्रिक अपडेट कराने से स्कूल में प्रवेश, प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकरण, छात्रवृत्ति का लाभ उठाने और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) योजनाओं तथा सेवाओं का निर्बाध उपयोग सुनिश्चित होता है। बच्चों के आधार में अनिवार्य अपडेट के लिए स्कूलों में विशेष आधार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, माता-पिता या अभिभावक किसी भी आधार सेवा केंद्र या निर्दिष्ट आधार केंद्र पर जाकर अपने बच्चे का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करवा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाल विवाह और बाल यौन शोषण पर जागरूकता कार्यशाला:देहात इंडिया ने श्रावस्ती को बाल विवाह मुक्त बनाने की मुहिम तेज की
    Next Article
    पूर्व सैनिकों को 3 माह से वेतन नहीं:ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से न्याय की गुहार, मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment