Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस रिफिल सब्सिडी मिली:कानपुर देहात में 1.79 लाख परिवारों को होली पर मिला लाभ

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात, 28 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत होली पर्व पर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरित की गई। लगभग 1500 करोड़ रुपये की यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी गई। प्रदेश स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। इसका सजीव प्रसारण जनपद कानपुर देहात में भी देखा और सुना गया। जनपद कानपुर देहात में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, जिलाधिकारी कपिल सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में उज्ज्वला लाभार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी ने होली की शुभकामनाएं दीं और योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य संरक्षण और स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर दी जा रही यह सब्सिडी परिवारों को आर्थिक राहत देगी और त्योहार के उल्लास को बढ़ाएगी। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से सब्सिडी के चेक भी वितरित किए। जनपद कानपुर देहात में लगभग 1,79,461 उज्ज्वला लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। पात्र लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी प्रदान की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, उप जिलाधिकारीगण और जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सब्सिडी राशि का समय पर अंतरण सुनिश्चित किया जाए और लाभार्थियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध रूप से पहुंचाने की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदू महिलाओं को फ्री दिखाई ‘द केरला स्टोरी 2’:योगी यूथ ब्रिगेड ने मेहर सिनेमा के बाहर किया प्रर्दशन, लव जिहाद के खिलाफ की कानून बनाए जाने की मांग
    Next Article
    लोहिया पार्क में होली का जश्न, युवाओं ने खेली होली:गुलाल, भोजपुरी बीट्स पर झूमे, आलोक बोले ्र- बिना शराब पिए होली खेली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment