Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ukraine-Russia War: रूस के भीषण हवाई हमले में भारतीय नागरिक की मौत, President Zelensky ने जताया दुख

    14 hours ago

    1

    0

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के अनुसार, रूस द्वारा रात भर यूक्रेन में किए गए बड़े हवाई हमले में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कुल मिलाकर 12 लोग मारे गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है, और हमले में दर्जनों अन्य लोग घायल हुए। जिन लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों और प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। हमलों के बारे में विस्तार से बताते हुए, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, कई शहरों और इलाकों में, रूसी हमले के बाद की स्थिति से निपटने का काम कल रात से ही चल रहा है  अकेले कीव और उसके आस-पास के इलाके में लगभग 350 बचावकर्मी काम में जुटे हैं। हमले में बड़ी संख्या में जेट-पावर्ड ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया।इसे भी पढ़ें: पेट्रोल खत्म होते ही 1000000 बैरल रवाना, रूस कभी नहीं भूलेगा भारत का ये एहसान! दुर्भाग्य से, रिहायशी इमारतों और आम लोगों के इस्तेमाल वाली बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है। बोरिस्पिल में, पांच मंजिला एक आम रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा। पचास लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। सभी ज़रूरी सेवाएं मौके पर मौजूद हैं। कारोबारों पर भी हमले हुए। कुल मिलाकर, शहर में 4 लोग मारे गए और 13 घायल हुए। मेरी संवेदनाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Modi ने बहुत समझाया, मगर नहीं माने Putin; PM की शांति की अपील के तुरंत बाद Russia ने Ukraine पर कर दिया भीषण हमला
    Next Article
    Jio Recharge Offer: 84 Days Validity के साथ Unlimited 5G Data, Netflix और Gemini Access

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment